Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'मुश्किलों से न डरें, सफलता जरूर मिलेगी', कानपुर में बोले सतीश महाना- जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें 

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 02:49 PM (IST)

    कानपुर के रामकृष्ण मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाग्य मंडप प्रतिमा का अनावरण किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वामी विवेकानंद के कथन को याद दिलाते हुए कहा कि मनुष्य स्वयं अपने भाग्य का निर्माता है। उन्होंने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, प्रसन्नता से काम करने और तकनीक का सावधानीपूर्वक उपयोग करने का संदेश दिया। रामकृष्ण मिशन के कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। रामकृष्ण मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामकृष्ण नगर में सोमवार को भाग्य मंडप प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्कूल परिसर में स्थापित भाग्य मंडप प्रतिमा का अनावरण किया।

    प्रतिमा के जरिए स्वामी विवेकानंद का कथन यह याद रखो कि तुम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हो, का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबका अस्तित्व माता पिता से ही है। हम स्वयं के भाग्य विधाता हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अच्छे व्यक्ति के साथ नाम जोड़कर हर व्यक्ति खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। अगर कोई व्यक्ति खराब है तो उससे संबंध छिपाते हैं। यदि आप जीवन में आप अच्छा काम करेंगे तो हर कोई साथ खड़ा होगा। जीवन में जो भी काम करो वो बड़ी प्रसन्नता के साथ करो। अपना लक्ष्य सामने रखना चाहिए तभी जीवन में आगे बढ़ पाएंगे।

    उन्होंने कहा कि किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि खुद को जिताने के लिए मेहनत करनी चाहिए। हर व्यक्ति जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य तय कर आगे बढ़े। मुश्किलों से न डरें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को तकनीक के साथ बहुत सावधानी के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ना होगा। क्योंकि आज का युग प्रतिस्पर्धात्मक है। इसलिए अपने को काबिल बनाएं।

    रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी आत्मश्रद्धानन्द ने कहा कि रामकृष्ण मिशन विश्वव्यापी संगठन है। मिशन के बहुत से कार्य होते हैं। संस्थान को भारत के उत्कृष्ट संस्थानों में से गिना जाता है। उन्होंने मिशन द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

    इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम परिसर का भ्रमण किया। स्वामी विवेकानन्द के मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की। यहां स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष शीलेंद्र राय विद्यार्थी, डा. एस एस सिंघल, प्रधानाचार्य डा. पंकज शुक्ल, समग्र शिक्षा की जिला समन्वयक डा. भावना शुक्ला, शिक्षक परमानन्द शुक्ल सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।