Trending

    कुलदीप बनने जा रहे दूल्हा, 14 मार्च को वंशिका के साथ मसूरी में लेंगे सात फेरे, क्रिकेट सितारे पहुंचेंगे लखनऊ रिसेप्शन में

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 08:54 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में वंशिका के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कुलदीप की सगाई विश्व कप से पहले ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सगाई के दौरान वंशिका के साथ कुलदीप यादव। जागरण अर्काइव

    जागरण संवाददाता, कानपुर। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य कुलदीप 14 मार्च को मंसूरी में वंशिका के साथ जीवन की नई पारी शुरू करेंगे। विश्व कप से पहले वंशिका के साथ सगाई करने वाले कुलदीप यादव विश्व कप ट्राफी उठा चुके हैं, अब वे 14 को वंशिका के साथ सात जन्मों की कसम खाएंगे। वहीं, 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप और वंशिका की भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी। इसमें भारतीय क्रिकेटरों के साथ फिल्म जगत के कई सितारे और राज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    चाइनामैन कुलदीप यादव की शादी और रिसेप्शन का आमंत्रण सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जाकर दिया। चार जून 2025 को लखनऊ में सगाई करने वाले कुलदीप ने विश्व कप के बाद विवाह बंधन में बंधने की चर्चा थी। हालांकि, सगाई के बाद कुलदीप की शादी नवंबर में होने की चर्चा हुई, लेकिन तब भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल के कारण कुलदीप ने विश्व कप के बाद नई पारी शुरू करने की योजना बनाई थी।

    पारिवारिक मित्र और कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडेय ने बताया कि 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। मंसूरी स्थित रिजार्ट में विवाह समारोह संपन्न होगा। समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कई देशों के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। शहर से कई उद्योगपति और कुलदीप कोच और पारिवारिक मित्र भी शामिल होंगे।

    बचपन की दोस्त हैं वंशिका

    बता दें कि वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और वह एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका और कुलदीप यादव बचपन के दोस्त हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई कर ली। कुलदीप की सगाई समारोह में रिंकू सिंह सहित कई क्रिकेटर पहुंचे हैं।