कानपुर एयरपोर्ट में अफरातफरी! मुंबई की फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत से नहीं खुले दरवाजे, आधा घंटे फंसे रहे यात्री
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर मुंबई से आई फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि विमान के दरवाजे नहीं खुल रहे थे, जिससे यात्री करीब आधे घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे। तकनीकी स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर समस्या को ठीक किया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। मुंबई से आने वाली उड़ान में तकनीकी दिक्कत से आधा घंटे डरे-सहमे यात्री फंसे रहे। विमान रनवे पर उतारने से थोड़ी देर पहले फिर विमान ऊपर की ओर ले जाया गया। उद्घोषणा की गई कि यात्रीगण घबराएं नहीं, रनवे पर दिक्कत के कारण फ्लाइट उतारने में थोड़ा समय लिया जा रहा है। कुछ ही देर में विमान रनवे पर उतारा गया। करीब आधा घंटे बाद विमान के दोनों गेट खोलकर यात्रियों को उतारा गया। विमान कंपनी का दावा है कि विमान में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आई थी। इंजन कूल डाउन होने में समय लगने के कारण कारण 20 मिनट देरी से विमान का गेट खोले गए। ऐसा कभी-कभी हो जाता है।
मुंबई से कानपुर आने वाली उड़ान यहां पर 3:20 पर आती और 3:55 पर जाती हैं। यह उड़ान शनिवार को मुंबई से कानपुर के लिए 2:18 बजे चली। यहां पर 3:58 बजे पहुंची। रनवे पर विमान उतरा जा रहा था कि कुछ ही पल में पायलट ने फिर ऊपर की तरफ उड़ान भरी।उद्घोषणा की गई कि यात्री घबराएं नहीं। इसके थोड़ी ही देर बाद ही उड़ान रनवे पर उतार दी गई। यात्रियों से कहा गया कि थोड़ी देर इंतजार करना होगा। करीब 30 मिनट बाद विमान के दोनों दरवाजे खोले गए। इसके बाद यात्रियों को उतारा गया। इस दौरान यात्री डरे-सहमे रहे।
इंडिगो स्टेशन मैनेजर पंकज पांडेय का कहना है कि विमान में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत नहीं आई थी। इंजन कूल डाउन होने में समय लगा। आधा घंटा नहीं, करीब 20 मिनट बाद विमान का दरवाजा खोलकर यात्री उतार दिए गए थे। विमान देरी से आने और इंजन कूल डाउन होने में समय लगने के कारण इस विमान ने मुंबई के लिए शाम 5:30 बजे उड़ान भरी।
यह भी पढ़ें- Ranji Trophy UP Vs Odisha: फिरकी के फेर में फंसे ओडिशा के बल्लेबाज, यूपी ने 243 पर भेजा पवेलियन
यह भी पढ़ें- Kanpur Breaking: कानपुर की अपराध से जुड़ी खबरें पढ़ें बस एक क्लिक में, 25 अक्टूबर को कहां- क्या हुआ
यह भी पढ़ें- कानपुर में शादीशुदा महिला से इश्क...प्रेमी ने उसके बेटे को मार डाला, फिर उसका हुआ खौफनाक अंजाम
यह भी पढ़ें- डीएलएड परीक्षा अपडेट: कानपुर में छह केंद्र में 3513 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 27 अक्टूबर से होगी शुरुआत

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।