Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Alert: UP में बदला मौसम, कानपुर में कहर, ओलावृष्टि-तूफान से घर-पेड़ गिरे, तार-खंभे टूटे, कई जिलों में अलर्ट

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 05:04 PM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली। कानपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया। ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ ने तबाही मचाई। मौसम ने अचानक करवट ली। कानपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कई इलाकों में घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं खड़ी गाड़ियों पर पेड़ और दीवारें गिरने से भारी नुकसान की खबर है।

    कानपुर शहर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर तक तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन जैसे-जैसे शाम ढली, आसमान में काले बादल छा गए और मौसम सुहावना हो गया। बादलों की मौजूदगी ने लोगों को तपिश से राहत दिलाई और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। वहीं शाम चार बजे के बाद 50 किलोमीटर से अधिक रफ्तार से चली तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया।

    WhatsApp Image 2026-04-04 at 17.21.39

    तेज हवा का असर इतना ज्यादा रहा कि शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़कर गिर गए। धूल भरी आंधी के कारण यातायात बाधित हो गया और वाहन फंस गए। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा, वहीं कई जगह बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि से गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। बताया जा रहा है कि घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में ओले गिरने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। करीब 20 मिनट तक भारी ओलावृष्टि हुई है। 

    WhatsApp Image 2026-04-04 at 17.21.40 (1)

    कार में गिरा पेड़, तीन लोग जख्मी, रोड जाम

    नवाबगंज से एसडी कालेज चिड़ियाघर रोड पर कई वर्ष पुराना आधी में पेड़ गिरने पूरी रोड जाम हो गई है। कल्याणपुर में आंधी बारिश के चलते तेज हवाओं के झोंके से इंदिरा नगर रोड पर पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से तीन लोग जख्मी और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। काकादेव थाने के अंदर लगा हुआ पेड़ और टावर तेज आंधी में गिर गया। कई गाड़िया पेड़ के नीचे दब गई हैं। फजलगंज चौराहे और जीटी रोड पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित है। इधर, श्रमायुक्त कार्यालय के सामने पेड़ गिरने से यातायात बंद हो गया है।

    WhatsApp Image 2026-04-04 at 17.15.25

    बिजली के खंभे गिरने से सप्लाई लोग घरों में कैद

    चक्रवात का असर इतना तेज था कि कई इलाकों में बिजली के खंभे गिर गए। श्रमायुक्त कार्यालय के पास पेड़ गिरने के साथ खंभा गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं करंट के डर से लोग घरों में कैद है। कई जगहों पर तार टूटे हैं। 

    WhatsApp Image 2026-04-04 at 17.28.26

    पांच अप्रैल तक अलर्ट

    हालांकि, बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी और ओलावृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। शाम के समय चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला 5 अप्रैल तक जारी रह सकता है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। बीते दिनों जहां तापमान 35 डिग्री के पार था, वहीं अब इसमें कमी आने के आसार हैं।

    किसानों को काफी नुकसान

    वहीं, तेज आंधी और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी गेहूं, सब्जी और फल की फसलों को नुकसान पहुंचेगा। कई स्थानों पर फसल गिरने और दाने झड़ने की समस्या बढ़ जाएगी। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।  मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़ें- फारेंसिक एक्सपर्ट बनाएगा HBTU Kanpur, जानें कैसे ले सकते हैं प्रवेश, कितनी सीटें?

    यह भी पढ़ें- Kanpur में खेल महाकुंभ! 6 अप्रैल से CSJMU में राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता, 870 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    यह भी पढ़ें- CSJMU Admission 2026: होटल मैनेजमेंट कोर्स से करियर की नई राह, फूड बिजनेस और जॉब दोनों का मौका