Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Updates: यूपी में जानें अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम? बादलों की आवाजाही, IMD ने किया ALERT

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 06:37 PM (IST)

    कानपुर में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, दिन और रात दोनों समय तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। शहर में गर्मी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। दिन में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। वहीं, रात के समय भी तापमान में गिरावट न होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। दिन में तेज धूप के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ने और रात के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जबकि बारिश की संभावना बेहद कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। 5 अप्रैल तक तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा, ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    दिन और रात दोनों समय बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने कूलर और एसी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, देर रात चली तेज हवा ने लोगों को कुछ राहत प्रदान की, लेकिन उमस भरी गर्मी से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकी। हवा की औसत गति 6.5 किमी प्रति घंटा रही, जबकि अधिकतम गति 10.6 किमी प्रति घंटा तक पहुंची।

    मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार को कानपुर शहर व आसपास के जिलों में सुबह से धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर बादल घने हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं के बराबर है। बादलों की मौजूदगी के कारण रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंडी हवा पर विराम लग सकता है, जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्रों तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसका असर कानपुर के मौसम पर पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- Kanpur किडनी कांड: 7 साल पहले कानपुर की महिला का दिल्ली में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट का प्रयास, डाक्टर सहित 17 भेज गए थे जेल

    यह भी पढ़ें- Kanpur किडनी कांड: बिहार-दिल्ली सहित कई राज्यों में फैला किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट नेटवर्क, रात के अंधेरे में आते थे डॉक्टर

    यह भी पढ़ें- कानपुर किडनी रैकेट: काला कारनामे वाले अस्पतालों से भागा स्टाफ, मरीज बेहाल

    यह भी पढ़ें- Expose Live: अस्पतालों के अंदर का काला सच, कानपुर से दिल्ली तक के डाक्टर गैंग, पढ़ें किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट की पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें- Kanpur यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की बेटी से गैंगरेप का प्रयास, 3 छात्र हिरासत में