Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Kanpur: कानपुर में दो दिन से तेज बारिश, जमकर बरसे बदरा तो जगह-जगह जलभराव

    By Jagran News Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Mon, 25 Aug 2025 09:38 PM (IST)

    कानपुर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दी है। सामान्य से नीचे पारा आया है। वहीं बारिश से जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी की निकासी न होने से दुकानों और घरों में पानी भर गया। चौक चौराहों में वाहन के बंद होने से जाम तक लगा।

    Hero Image
    सर्वोदय नगर में पानी भरने के कारण युवती को गोद मे उठाकर लाया गया । जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुर। मानसून सिस्टम ने सोमवार को भी शहर में बादलों को जमकर बरसने का मौका दिया। सुबह और दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश ने शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी। रात आठ बजे तक सबसे ज्यादा वर्षा कंपनी बाग क्षेत्र में 17.3 मिमी दर्ज की गई। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी अच्छी वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूरे सप्ताह इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को हुई वर्षा ने तापमान भी सामान्य से नीचे ला दिया है। सुबह से ही बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया था जो दोपहर बाद बरस पड़े। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन के करीब आने से कानपुर मंडल सहित उत्तर भारत में वर्षा की गतिविधियां जारी हैं। रुक रुक कर हल्की और कहीं भारी बारिश हो रही है। वर्षा का यह मौसम अगस्त भर बना रहेगा। रुक-रुक वर्षा होते रहने के आसार हैं। वहीं रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 0.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 कम है। आद्रता का अधिकतम प्रतिशत 95 रहा, जबकि हवा 7.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

    यहां इतनी हुई बरसात (मिमी में)

    • एयरफोर्स 4.4
    • काकादेव 14.3
    • नौबस्ता 13.9 मिमी
    • सिविल लाइंस- 15.6
    • कंपनी बाग- 17.3

    बरसात और सड़कें पानी-पानी

    थोड़ी देर की बरसात में ही बिरहाना रोड, सर्वोदय नगर माडल रोड, नंदलाल चौराहा समेत कई इलाकों में पानी भर गया। गोल चौराहा से आइआइटी तक गड्ढों में पानी भरने से कई दोपहिया वाहन फंसकर गिर गए। बारिश ने एक बार फिर व्यवस्था की पोल खोल दी। बिरहाना रोड में सीवर लाइन चोक होने के कारण पानी भर गया। इसके अलावा जल निगम द्वारा शास्त्री चौका से विजय नगर, उस्मानपुर से साकेत नगर समेत कई जगह खोदी सड़कें मुसीबत बन गईं हैं। बरसात के कारण ब्रह्मनगर में खोदी सड़क का कार्य प्रभावित हो रहा है। जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि बिरहाना रोड में सीवर लाइन डाली जा रही है। साथ ही मेट्रो को पत्र लिखा गया है कि जल्द लाइन ठीक कराए ताकि जल निकासी हो सके।