Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कानपुर में दो दिन बाद दिखेगा चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव, बादल आएंगे और फिर गिरेगा तापमान

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 09:52 PM (IST)

    कानपुर में अगले दो दिनों में चक्रवाती सिस्टम का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में बादल छाएंगे और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रणाली पूरे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में असर डाल सकती है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से दो चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव अगले दो दिन बाद कानपुर और आस - पास के क्षेत्रों में दिखने लगेगा। अभी किसी भी तरह का मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मौसम में स्थिरता बनी हुई है। शुक्रवार को दिन के अधिकतम तापमान में मामूली से कमी आई है लेकिन रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक तापमान में उतार - चढ़ाव की स्थितियां बनी रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    हवा की औसत गति कई दिनों से एक किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी नीचे बनी हुई है। इससे मौसमी सिस्टम को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है। मौसम जहां पर जैसा है वहीं पर ठहर सा गया है। इससे रात और दिन के तापमान में लगातार उता - चढ़ाव हो रहा है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान भी 21.7 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से लगभग डेढ़ डिग्री तक अधिक है।

    एयर फोर्स स्टेशन पर भी अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा है। तापमान की यह स्थितियां शुष्क मौसम का सुबूत हैं। पिछले सप्ताह से ही दक्षिणी भारत में वर्षा हो रही है लेकिन यहां मौसम शुष्क बना हुआ है। अब अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती परिसंचरण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रहा है। इसका असर यहां पर भी होने की संभावना है। दो दिन बाद बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और सोमवार के बाद से वर्षा की संभावना भी बढ़ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन बाद रात के तापमान में भी कमी आने के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें- बीएनडी में भर्ती प्रक्रिया पर विवाद, एक ही परिवार के सगे संबंधियों की नियुक्ति सवालों के घेरे में

    यह भी पढ़ें- कानपुर में अखिलेश दुबे के खिलाफ आई शिकायतों में नहीं मिल रहे पर्याप्त साक्ष्य, उठ रहे ये सवाल

    यह भी पढ़ें- सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें क्या है एक्सपर्ट्स का अनुमान

    यह भी पढ़ें- कानपुर में महिला कर्मी से इस होटल में हैवानियत, प्यार का प्रस्ताव ठुकराया तो होटल संचालक ने की दरिंदगी