Adulterated Cheese: कासगंज में मिलावटी पनीर का धंधा जोरों पर, तीन नमूने फेल; होटलों में धड़ल्ले से बिक रहा
कासगंज में मिलावटी पनीर की बिक्री तेजी से हो रही है। ग्राहक असली और नकली में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। हाल ही में लिए गए तीन नमूने फेल हो गए। यह पनीर दुकानों और होटलों में धड़ल्ले से बिक रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारों पर छापेमारी करता है पर मिलावटखोर बाज नहीं आते। विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

जागरण संवाददाता, कासगंज। जिले में मिलावटी पनीर खूब बिक रहा है। लोग पहचान नहीं पा रहे कि मिलावटी है असली, इसकारण खरीद रहे हैं। कासगंज से दूसरे जिलों में भी आपूर्ति की जा रही है। पिछले दिनों लिए गए तीन नमूने फेल हो गए। जहर कोन खिला रहा है यह अभी साफ नहीं है और पकड़ से दूर है। मिलावटी पनीर की दुकानों पर बिक्री हो रही है, होटलों तक सप्लाई है।
दुकानों में पर खूब हो रही बिक्री, होटलों में सप्लाई
जिले में खाद्य सामग्री में मिलावट का खेल बढ़ता ही जा रहा है। दूध, मैदा, खोया तो पहले ही मिलावटी मिल रहा था। अब पनीर भी मिलावटी मिलने लगा है। जिले में लगातार इसकी खपत बढ़ रही है। दुकानों में ही नहीं होटलों में भी इसकी सप्लाई धड़ल्ले से हो रही है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भी त्योहारों के समय छापामार कार्रवाई करता है। दुकानों से पनीर दूध और दूध से निर्मित खाद्य सामग्री के नमूने भी लेता है। इसके बाद भी मिलावटखोर बाज नहीं आ रहे हैं। छापामारी होने पर कुछ दिन शांत बैठने के बाद दोबारा मिलावट खोरी शुरू कर देते हैं।
पनीर के तीन नमूने खाने योग्य नहीं मिले
कुछ माह पहले कासगंज के नामी होटल से पनीर का नमूना लिया गया था वह अमानक पाया गया था। अगस्त में विभाग ने जिले में छापामारी अभियान चलाया था। इस दौरान दूध, खोया और पनीर के नमूने लिए थे। इनमें से पनीर के तीन नमूने खाने योग्य नहीं मिले।
रंग डाल कर खिलाई जा रही है लोगों को घटिया बर्फ
ये तीन नमूने हरिओम निवासी मोहल्ला चोक पटियाली की नरदोली स्थित दुकान से अंकित निवासी मोहल्ला गांधी नगर सिढ़पुरा स्थित मुख्य बाजार स्थित दुकान से और रंजीत निवासी याकूतगंज सहावर की लख्मीपुर गोपाल सिंह की दुकान से लिए थे। इसके साथ ही रंग-बिरंगी बर्फ भी असुरक्षित मिली।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने बताया कि पनीर और बर्फ के नमूने जांच को भेजे थे। जाे असुरक्षित आए हैं। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।