Kasganj News: दिन भर छाए रहे बादल, उमस ने किया परेशान; हल्की फुहारें भी नहीं दिला सकी गर्मी से राहत
कासगंज में गुरुवार को बादल छाए रहे जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर में हल्की बारिश हुई लेकिन इससे राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

संवाद सूत्र, कासगंज। गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी होती रही। दोपहर को फुहारें भी गिरी, लेकिन यह फुहारे राहत नहीं पहुंचा सकीं। अधिकतम तापमान 32 एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार की शाम से बादल आसमान में घिर आए। देर रात वर्षा हुई। लेकिन गुरुवार की सुबह से वर्षा रूक गई। हालांकि बादल सुबह भी छाए रहे। दिन भर बादलों के छाए रहने के कारण धूप की तल्खी से निजात मिली रही। लेकिन उसम कम नहीं हुई। उसम भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लोग उफ गर्मी करते हुए गर्मी से बचने के उपाय करते रहे। दोपहर को हल्की बूदांबांदी हुई और फुहारें भी गिरीं। लेकिन ये फुहारें लोगों को गर्मी से राहत नहीं पहुंचा सकीं। शाम होते होते मौसम के रुख में कुछ बदलाव आया। आसमान में बादल भी कम हो गए। शाम होने के कारण सूरज ढल गया और लोगों को धूप की तपन नहीं झेलनी पड़ी।
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक व मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि शुक्रवार को बादल छाए रहने और वर्षा होने का अनुमान है। तापमान में भी कुछ कमी होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। किसान फसलों में कीटनाशक आदि लगाने से बचने। वर्षा होने पर उनका असर कम हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।