Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaushambi News: दिल्ली-अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! यहां से मिलेंगी डायरेक्ट बसें

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 01:38 PM (IST)

    कौशांबी जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है! मंझनपुर डिपो से अब दिल्ली और अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। पहले लोगों को प्रयागराज जाना पड़ता था लेकिन अब उन्हें मंझनपुर से ही बसें मिलेंगी। परिवहन निगम ने दो बसें दिल्ली और एक अयोध्या के लिए शुरू की हैं। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी और समय के साथ पैसे की भी बचत होगी।

    Hero Image
    दिल्ली-अयोध्या के लिए अब मंझनपुर से मिलेंगी बसें। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। दिल्ली और अयोध्या जाने के लिए बस पकड़ने लोगों को अब प्रयागराज नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें मंझनपुर डिपो से ही दिल्ली व अयोध्या जाने के लिए बसें मिलेंगी।इससे जिला मुख्यालय के लोगों को काफी सहूलियत होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंझनपुर डिपो का संचालन विधानसभा चुनाव 2022 के पहले शुरू हुआ, लेकिन अभी तक देश की राजधानी दिल्ली के लिए बस का संचालन शुरू नहीं हुआ था। इसी तरह राम जन्मस्थली अयोध्या के लिए भी बस नहीं चल रही थी।

    लोगों को इन शहरों में जाना होता था तो प्रयागराज जाकर बसें पकड़नी पड़ती थी। इससे उन्हें आने-जाने में परेशानी होने के अलावा किराया भी अधिक लग जाता था।

    बहरहाल, लोगों की सुविधा के लिए अब परिवहन निगम ने मंझनपुर डिपो से दो बसें दिल्ली और एक बस अयोध्या के लिए शुरू की है। यह बसें प्रयागराज से होकर आएंगी और जाएंगी।

    परिवहन निगम को दो नई बसें रक्षाबंधन पर्व पर मिली थीं। जबकि अयोध्या के लिए अलग से बस चलाई गई है।

    चार छोटी बसें ले ली गईं वापस

    मंझनपुर डिपो के पास कुल 32 बसें थीं, लेकिन इसमें से चार छोटी बसें जो आइसर की थीं, उसे वापस ले ली गई हैं। इन बसों का संचालन कड़ाधाम, सरायअकिल और चित्रकूट के लिए किया जा रहा था। इससे बसों की संख्या कम हो गई।

    इन दिनों नियमित तौर पर 25 बसों का संचालन किया जा रहा है। एक विभागीय अधिकारी ने बताया कि वापस ली गई बसें प्रतापगढ़, जीरो रोड व मिर्जापुर डिपो भेजी जाएंगी। हालांकि, वापस ली गई बसों की जगह पांच नई बसों की मांग की गई है।

    संभावना जताई जा रही है कि यह बसें इस माह के अंत तक डिपो को मिल जाएंगी। नई बसों के मिलने पर कड़ाधाम, सरायअकिल, चित्रकूट की रूटों पर फिर से संचालन किया जाएगा।