Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ई-ग्राम स्वराज पोर्टल डाटा फीड करने में गड़बड़ी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 13 Jun 2021 10:08 PM (IST)

    ग्राम पंचायतों में तमाम योजनाएं संचालित होती है। इनमें केंद्र व राज्य सरकार की तमाम योजनाएं शामिल है। इनकी नियमित निगरानी हो सके। साथ ही कार्य में तेजी बनी रहे। इसके लिए ई- ग्राम स्वराज पोर्टल का शुरू किया गया है। इस पोर्टल को पंचायती राज विभाग निष्क्रिय करने में लगा है। इस पोर्टल पर विभाग की ओर से डाटा अपलोड नहीं किया जा रहा। आज भी पुराना डाटा पड़ा है।

    Hero Image
    ई-ग्राम स्वराज पोर्टल डाटा फीड करने में गड़बड़ी

    संसू, अर्का : ग्राम पंचायतों में तमाम योजनाएं संचालित होती है। इनमें केंद्र व राज्य सरकार की तमाम योजनाएं शामिल है। इनकी नियमित निगरानी हो सके। साथ ही कार्य में तेजी बनी रहे। इसके लिए ई- ग्राम स्वराज पोर्टल का शुरू किया गया है। इस पोर्टल को पंचायती राज विभाग निष्क्रिय करने में लगा है। इस पोर्टल पर विभाग की ओर से डाटा अपलोड नहीं किया जा रहा। आज भी पुराना डाटा पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पंचायतों का लेखाजोखा रखने वाला सिगल डिजिटल प्लेटफार्म है। इसके माध्यम से भी देश के शहरी और ग्रामीण लोगों को पंचायतों की पूरी जानकारी प्राप्त हो सकती है। गांव से जुड़ी किसी सूचना के लिए उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने में जिम्मेदार लापरवाही कर रहे हैं। बात कौशांबी ब्लाक की करे तो यहां छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पोर्टल पर सभी 57 गांव से जुड़ी जानकारी पर काम नहीं किया गया। आज भी पुरानी सूचना दिख रही है। महिला प्रधान के स्थान पर पुरुष व पुरुष प्रधान के स्थान पर महिलाओं की फोटो अपलोड हुई है। विकास कार्यों की तो एंट्री ही पोर्टल पर नहीं हुई। हर गांव में नए प्रधान बने हैं, लेकिन पोर्टल पर प्रधान व सचिव की फोटो व उनकी जानकारी तक नहीं है। पोर्टल पर सूचना अपलोड करना पंचायत राज विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन विभाग इसको लेकर लापरवाह बना है। इससे अधिकारियों व ग्रामीणों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इन ग्राम पंचायतों का डाटा अपलोड करने में हुई गड़बड़ी

    केंद्र सरकार की ओर से तैयार किए गए ई ग्रामस्वराज पोर्टल में ग्राम पंचायत उरई अशरफपुर, सचवारा, रसूलपुर सोनी, पाली उपरहार, म्योहरिया, म्योहर, मोहिउद्दीनपुर कोरांव, मोहिउद्दीनपुर देवछार, मेडरहा, मढ़ी, कायमपुर, जुगराजपुर,जाठी, गौहानी, छेकवा,भटवरिया, भकन्दा,बझाखुर्मपुर,बरई बंधवा, वैगवा फतेहपुर, अबाना आलमपुर, अर्काफतेहपुर गांव में सचिव की जगह एक ही व्यक्ति की फोटो लगाई गई है। इसी प्रकार अतरसुइया, बारा, फैजुल्लापुर, गोहरामारुखपुर में सचिव की जगह स्कूल में हुई बैठक की फोटो लगाई गई है। गोइठा और गोपसहसा में एक ही महिला की फोटो लगाई गई। लापरवाही की हद तब हो गई जब छेकवा गांव में प्रधान रहे चन्द्रशेखर सिंह और सचिव अजय सिंह की जगह महिला की लगाई गई है। विकास खंड कौशांबी की ग्राम पंचायतों ने ई- ग्राम स्वराज पोर्टल पर डाटा फीड करने में गड़बड़ी की है। इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

    गोपालजी ओझा, डीपीआरओ