Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ को कुशीनगर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भदंत ज्ञानेश्वर को देंगे श्रद्धांजलि

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 08:52 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 तारीख को कुशीनगर जाएंगे। वे वहां भदंत ज्ञानेश्वर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा कुशीनगर जिले के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे एक प्रमुख धार्मिक नेता को श्रद्धांजलि देंगे।

    Hero Image

    सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

    जागरण संवाददाता, कसया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ नवंबर को कुशीनगर आएंगे। म्यांमार बुद्ध विहार में कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि देने के बाद महात्मा बुद्ध कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निर्माण की समीक्षा करेंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार ने गुरुवार की शाम मौके का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि कुशीनगर में 154 एकड़ क्षेत्रफल में 750 करोड़ की लागत से कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। डीएम ने म्यांमार बुद्ध विहार में निरीक्षण के बाद कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था वेंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

    अधिकारियों ने हेलीपैड बनाने को लेकर कृषि विश्वविद्यालय परिसर एवं पुरातत्व विभाग के पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। एसडीएम डा. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि डीएम व एसपी ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर कुशीनगर में म्यांमार बुद्ध विहार व कृषि विश्वविद्यालय स्थल का निरीक्षण किया है।

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अधिकृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। एडीएम वैभव मिश्र, सीओ कुंदन सिंह, ईओ अंकिता शुक्ला, राकेश जायसवाल, ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।