Kushinagar News: डंपर का टायर फटा, पांच वाहनों में मारी टक्कर, तीन की मौत
कुशीनगर में फोरलेन पर एक अनियंत्रित डंपर ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घट ...और पढ़ें

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी। जागरण
जागरण संवाददाता, कसया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित डंपर डिवाइडर पर चढ़ते हुए विपरीत दिशा की दूसरी लेन में जा पहुंचा और साइकिल सवार को रौंदते हुए सामने से आ रहे ई-रिक्शा, बाइक, ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दिया। दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। सात गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना कसया के पकवाइनार चौराहा स्थित फोरलेन पर बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे हुई। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर फोरलेन पर एक घंटा बाद किसी तरह आवागमन बहाल कराया।
कुशीनगर से हेतिमपुर की तरफ जा रहे डंपर का पकवाइनार चौराहा के समीप अगला पहिया तेज धमाका के साथ फट गया। इससे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार सिरसिया के चौबे टोला निवासी 55 वर्षीय रामबिलास व देवरिया के महुआडीह के सहोदरा पट्टी निवासी बाइक सवार 21 वर्षीय केशव कुमार सहित तीन की मौत हो गई है। एक का नाम व पता ज्ञात नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में 24 लाख की लागत से बनेगा अंत्येष्टि स्थल, संपन्न हुआ भूमि पूजन
पुलिस जानकारी जुटाने में जुटी है। ई-रिक्शा सवार कसया के भैंसहा निवासी शिवकुमारी देवी, लक्ष्मी पटेल, काजल, बाइक सवार देवरिया जिले के महुआडीह थाने के सहोदर पट्टी निवासी चंदन राजभर, जालौन जनपद के डंपर चालक कदौरा निवासी राम सिंह व कामता प्रसाद, कसया के शामपुर हतवा ट्रैक्टर चालक अजय सिंह सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
डंपर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक अज्ञात है। सात लोग घायल हुए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।