Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP के इस शहर में पकड़े गए 50 उत्पाती बंदर, लोगों ने ली राहत की सांस

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 03:49 PM (IST)

    कुशीनगर में उत्पाती बंदरों से परेशान लोगों को राहत मिली। बुधवार को लगभग 50 बंदर पकड़े गए जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तंग कर रहे थे। एक बच्चे को बंदर ने काट लिया था जिससे अन्य बच्चे भी डरे हुए थे। सभासद केशव सिंह की सूचना पर नगरपालिका परिषद ने बंदर पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया। बस्ती से आई टीम ने पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा।

    Hero Image
    कुशीनगर में पकड़े गए पिजड़े में बंद उत्पाती बंदर।- जागरण

     जागरण संवाददाता, बुद्धनगरी (कुशीनगर)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में बुधवार को लगभग 50 उत्पाती बंदर पकड़े गए। बहुत दिनों से यह बंदर पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को तंग करते थे। कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय में एक बच्चे को बंदर ने काट लिया था। इससे अन्य बच्चे भयभीत थे। साथ ही बंदर घरों में घुसकर खाद्य व अन्य सामान नष्ट करते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी सूचना बुद्धनगरी वार्ड के सभासद केशव सिंह ने नगरपालिका परिषद को दी थी। नपा ने बंदर पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया था। बस्ती से बंदर पकड़ने वाली टीम ने बुद्ध मंदिर मार्ग पर पिजड़ा लगाया और उसमें बंदरों के लिए भोजन रखा।

    भोजन के लालच में बंदर पिजड़े में आकर फंसते गए। सिंह ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को जंगल में छोड़ा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- लापरवाही की इंतहा.. 8 साल के मासूम को स्कूल में बंद कर चले गए टीचर, 18 घंटे भूख-प्यास से तड़पता रहा बच्चा; ढूंढते रहे परिजन