Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले, 'बिहार के सेवा सुशासन की तर्ज पर यूपी में भी बनेगी सरकार'

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 02:21 PM (IST)

    कुशीनगर में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिहार के सेवा सुशासन की तरह सरकार बनेगी। उन्होंने बिहार के विकास मॉडल की सराहना की और कहा कि यूपी सरकार भी उसी रास्ते पर चलेगी। मंत्री ने यूपी में सुशासन स्थापित करने की प्राथमिकता बताई और जनता को सेवा का आश्वासन दिया।

    Hero Image

    सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। जागरण

    जागरण संवाददाता, कसया बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार सेवा व सुशासन के नाम पर बनी है। लोगों ने खुले मन से गठबंधन को वोट किया है। उप्र में भी भाजपा इसी टिकाऊ व भरोसेमंद फार्मूले के बल पर बार बार सत्ता में आएगी। 2027 के उप्र विधानसभा चुनाव में हम बिहार की भांति प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। यह बातें सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह देवरिया जाते समय कसया में शुक्रवार की सुबह भाजपा नेता ओम प्रकाशजायसवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बिहार में बिजली बिल में यूनिट छूट व महिलाओं को आर्थिक सहायता की योजना को उप्र में लागू करने के सवाल पर कहा कि, यहां 150 जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हैं। इन योजनाओं और पार्टी की रीति, नीतियों व जनता का सेवक बनकर कार्य करने का परिणाम है बिहार चुनाव की सफलता। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी सरकार बनेगी।

    विपक्ष द्वारा हर घर जल योजना को फ्लाप बताए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी व मेगा परियोजना है। अभी यह सरकार को हैंडओवर नहीं है। कार्यदाई संस्था अभी कार्य कर रही है। कार्य पूर्ण होने के बाद दस साल तक संस्था को मेंटिनेंस करना है। विपक्ष का आरोप आधारहीन है।

    मंत्री ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट जल्द शुरू होगा। इस पर तेजी से कार्य चल रहा है। सरकार तेजी से विकास के कार्य कर रही है। प्रदेश में सुरक्षा व व्यवस्था के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पर्यटन आधारित संसाधनों में तेजी से वृद्धि हो रही है। गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी, चीनी मिलों की पेराई क्षमता में बढ़ोत्तरी आदि अनेक उदाहरण है। सही यह है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है।