Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल से सैलानियों के लिए खुलेगा दुधवा टाइगर रिजर्व का द्वार, ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 01:44 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व के द्वार पर्यटकों के लिए खुल गए हैं। सैलानी अब दुर्लभ वन्यजीवों को करीब से देख सकेंगे। इस बार पर्यटकों को थारू जनजाति के भोजन का भी आनंद मिलेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटक बंगाल टाइगर, गैंडा और विभिन्न प्रजातियों के हिरणों को देख सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखीमपुर। साल के घने जंगलों के बीच दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों को देखने का मौका एक फिर से अब आप के सामने है। अपनी जैव विविधिता के लिए विश्व विख्यात पहली नवंबर को दुधवा नेशनल पार्क का द्वार सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रकृति के बीच रहने और घने जंगल की सुंदरता का आनंद उठाने का समय शुरु हो जाएगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र का प्रारंभ शनिवार को होगा। सत्र का शुभारंभ प्रदेश के वन मंत्री अरुण सक्सेना व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। शनिवार को विधिवत पूजन के बाद सैलानियों को जंगल सफारी पर जाने दिया जाएगा। पहले दिन जंगल भ्रमण नि:शुल्क रहेगा।

    दुधवा हाउसफुल होने की उम्मीद भी बढ़ी है। इस सत्र को और यादगार बनाने के लिए इस बार दुधवा आने वाले सैलानियों को थारू आदिवासी जनजाति के भोजन का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। सैलानियों के लिए बनी कैंटीन में थारू थाली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही किसी भी मांसाहारी भोजन पर पूरी पाबंदी रहेगी।

    इन वन्यजीवों का होगा दुधवा में दीदार

    पर्यटकों की बंगाल टाइगर, एक सींग वाला गैैंडा, पांच तरह के हिरन व करीब 450 प्रजाति के पक्षियों को करीब से देखने की उम्मीद यहां पूरी हो बनी हुई है। इसके अलावा साइबेरियन पक्षी, भालू, जंगली हाथियों के झुंड तथा गैैंडा भी देखने को मिल सकता हैं।

    ऐसे करें आनलाइन बुकिंग दुधवा की हट की बुकिंग

    पूर्ण रूप से आनलाइन की जाती है। इसके लिए यूपी इको टूरिज्म की आफिशियल वेबसाइट पर आपको एक लिंक मिल जाएगा। इसके अलावा आप दुधवा टाइगर रिजर्व की वेबसाइट का भी प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि यह वेवसाइट अभी शुरू होने की प्रक्रिया में है। वन निगम की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर हट की बुकिंग की जा सकती है। थारू हट दो व्यक्तियों के लिए होता है।

    दुधवा में घूमने का शुल्क

    • हाथी की सवारी- 1600 रुपये
    • कॉटेज 2 व्यकित- 5600
    • जिप्सी 6 लोग- 4000
    • कुल कॉटेज- 14
    • डारमेट्री 10 बेड- 10000
    • डारमेट्री 20 बेड- 20000
    • एक व्यकित- 1000

    घूमने का समय- 7 से 10 बजे सुबह, 3 से 5.30 बजे शाम।

    पांच साल में आए सैलानियों राजस्व पर एक नजर

    वर्ष भारतीय पर्यटक विदेशी पर्यटक राजस्व
    2020-21 20,772 9 35,07,201
    2021-22 29,179 47 55,28,815
    2022-23 28,403 85 1,14,46,450
    2023-24 51,011 334 1,39,73,240
    2024-25 57,409 644 18,69,00,555