UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के डीएम समेत 46 आईएएस अधिकारियों का तबादला, लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन मंडलायुक्तों और दस जिलाधिकारियों समेत कुल 46 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव का लक्ष्य राज्य प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना है। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान से पहले मंगलवार को तीन मंडलायुक्त व 10 जिलाधिकारियों सहित 46 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। चूंकि इस समय एमएलसी की शिक्षक व स्नातक सीटों की मतदाता सूची बनाने का कार्य भी चल रहा है, इसलिए इन अधिकारियों के तबादले से पहले भी सरकार ने चुनाव आयोग से इजाजत ली है।
सरकार ने विंध्याचल, सहारनपुर व मेरठ मंडल के मंडलायुक्त बदल दिए हैं। हाथरस, सीतापुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, कौशांबी, बलरामपुर, ललितपुर, श्रावस्ती व रामपुर के जिलाधिकारी भी नए बनाए हैं।
मतदाता सूची का एसआइआर सात फरवरी तक चलना है। ऐसे में अब फील्ड में तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण चुनाव आयोग की अनुमति के बगैर नहीं हो सकेंगे। ऐसे में सरकार ने 75 जिलाें में से 10 में जिलाधिकारी बदल दिए हैं।
महानिदेशक मत्स्य राजेश प्रकाश विंध्याचल के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक डा. रूपेश कुमार को सहारनपुर व राजस्व विभाग में सचिव भानु चन्द्र गोस्वामी को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है।
अतुल वत्स को हाथरस, राजागणपति आर को सीतापुर, कृत्तिका ज्योत्सना को बस्ती, शिवशरणप्पा जीएन को सिद्धार्थनगर, पुलकित गर्ग को चित्रकूट, अमित पाल को कौशांबी, विपिन कुमार जैन को बलरामपुर, सत्य प्रकाश को ललितपुर, अश्विनी कुमार पांडेय को श्रावस्ती व अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनमें से तीन अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में डीएम बनाया गया है।
सरकार ने वाराणसी, अलीगढ़, बिजनौर, कुशीनगर, रामपुर, महराजगंज व अमेठी में नए मुख्य विकास अधिकारी भी तैनात कर दिए हैं। वाराणसी और फिरोजाबाद के नगर आयुक्त के साथ ही विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी बदले गए हैं। झांसी नगर निगम के नगर आयुक्त और प्रयागराज, गाजियाबाद व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों के भी तबादले किए गए हैं।
| अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
| बालकृष्ण त्रिपाठी | मंडलायुक्त, विंध्याचल | सचिव, सामान्य प्रशासन |
| राजेश प्रकाश | महाप्रबंधक, मत्स्य | मंडलायुक्त विंध्याचल |
| धनलक्ष्मी काटे | सचिव, राज्य मानवाधिकार आयोग | महानिदेशक, मत्स्य |
| संजय कुमार | महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम | सचिव, राज्य मानवाधिकार आयोग (अतिरिक्त प्रभार) |
| डा. रूपेश कुमार | प्रबंध निदेशक यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं प्रबंध निदेशक पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन | मंडलायुक्त सहारनपुर |
| अटल कुमार राय | मंडलायुक्त सहारनपुर | सचिव गृह |
| भानु चन्द्र गोस्वामी | सचिव राजस्व विभाग, राहत आयुक्त एवं चकबंदी आयुक्त | मंडलायुक्त, मेरठ |
| डा. हृषिकेश भास्कर यशोद | मंडलायुक्त, मेरठ | सचिव, राजस्व विभाग एवं राहत आयुक्त व चकबंदी आयुक्त |
| मयूर माहेश्वरी | मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, प्रभारी एनआइआइ सेल तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी लीडा | प्रबंध निदेशक, यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं प्रबंध निदेशक पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड |
| विजय किरन आनंद | सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी | वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, प्रभारी एनआइआइ सेल तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी लीडा |
| अतुल वत्स | उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण | जिलाधिकारी हाथरस |
| अमनदीप डुली | जिलाधिकारी ललितपुर | अपर आयुक्त, मनरेगा |
| हिमांशु नागपाल | मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी | नगर आयुक्त, वाराणसी |
| प्रखर कुमार सिंह | मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़ | मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी |
| योगेन्द्र कुमार | उपनिदेशक, मंडी परिषद | मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़ |
| अभिषेक आनंद | जिलाधिकारी, सीतापुर | विशेष सचिव, आबकारी |
| राजागणपति आर | जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर | जिलाधिकारी, सीतापुर |
| कृत्तिका ज्योत्सना | विशेष सचिव, राज्य कर विभाग | जिलाधिकारी, बस्ती |
| रवीश गुप्ता | जिलाधिकारी, बस्ती | प्रबंध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मेरठ |
| ईशा दुहन | प्रबंध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मेरठ | प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड |
| कुमार विनीत | प्रबंध निदेशक, यूपी कोआपरेटिव चीनी मिल्स संघ लिमिटेड | विशेष सचिव, युवा कल्याण एवं खेल |
| शिवशरणप्पा जीएन | जिलाधिकारी, चित्रकूट | जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर |
| पुलकित गर्ग | उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण | जिलाधिकारी, चित्रकूट |
| पूर्ण वोहरा | मुख्य विकास अधिकारी, बिजनौर | उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण |
| रणविजय सिंह | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गाज़ियाबाद | मुख्य विकास अधिकारी, बिजनौर |
| अक्षत वर्मा | नगर आयुक्त, वाराणसी | विशेष सचिव, नियोजन |
| ऋषि राज | नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण | उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण |
| गुंजन द्विवेदी | मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर | नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण |
| वंदिता श्रीवास्तव | अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वाराणसी | मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर |
| मधुसूदन हुल्गी | जिलाधिकारी, कौशांबी | विशेष सचिव मुख्यमंत्री |
| अमित पाल | उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण | जिलाधिकारी कौशांबी |
| नन्द किशोर कलाल | मुख्य विकास अधिकारी रामपुर | उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण |
| महेन्द्र कुमार सिंह | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अयोध्या | मुख्य विकास अधिकारी, रामपुर |
| पवन अग्रवाल | जिलाधिकारी, बलरामपुर | विशेष सचिव, गृह |
| विपिन कुमार जैन | विशेष सचिव, मुख्यमंत्री | जिलाधिकारी, बलरामपुर |
| आकांक्षा राणा | विशेष कार्याधिकारी, कुंभ मेला प्रशासन, प्रयागराज | नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी |
| सत्य प्रकाश | नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी | जिलाधिकारी, ललितपुर |
| देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा | विशेष सचिव, आबकारी | विशेष सचिव, रेशम |
| अश्विनी कुमार पांडेय | उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण | जिलाधिकारी, श्रावस्ती |
| अजय कुमार द्विवेदी | जिलाधिकारी, श्रावस्ती | जिलाधिकारी, रामपुर |
| जोगिंदर सिंह | जिलाधिकारी, रामपुर | विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति |
| अनुराज जैन | मुख्य विकास अधिकारी, महराजगंज | उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण |
| गुलाब चन्द्र | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद | मुख्य विकास अधिकारी, महराजगंज |
| सूरज पटेल | मुख्य विकास अधिकारी, अमेठी | मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद |
| सचिन कुमार सिंह | संयुक्त निदेशक, मंडी परिषद | मुख्य विकास अधिकारी, अमेठी |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।