Bada Mangal 2026: लखनऊ में तीसरे बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे में सुबह से लगी भीड़
लखनऊ में तीसरे बड़े मंगल पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां 'जय बजरंगबली' के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और ज ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
अलीगंज स्थित नए और पुराने हनुमान मंदिर में तड़के चार बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए, जिसके बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंजता रहा।
हनुमान सेतु मंदिर, हनुमत धाम,मौनी बाबा मंदिर, त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर समेत शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया।
तीसरे बड़े मंगल पर इस बार पिछले दोनों मंगलों की तुलना में अधिक संख्या में भंडारों का आयोजन किया गया। शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों और मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं ने शरबत, पानी, पूड़ी-सब्जी, हलवा और प्रसाद वितरण के भंडारे लगाए।

भीषण गर्मी के बावजूद लोग पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में जुटे दिखाई दिए। कहीं युवाओं की टोली राहगीरों को ठंडा पानी पिला रही थी तो कहीं महिलाएं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर रही थीं।
भक्ति और सेवा का यह अद्भुत संगम राजधानी की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को भी जीवंत करता नजर आया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विशेष बात यह रही कि अधिकांश भंडारों में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया। डिस्पोजल कचरे के लिए अलग व्यवस्था की गई और स्वयंसेवक लगातार साफ-सफाई में जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने इसे केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का पर्व बताया।
खबरें और भी

जीवंत हुई गुड़ धनिया की परंपरा
अलीगंज के नए हनुमान मंदिर के सचिव राजेश पांडेय ने बतायापहले मंगल से गुड़ धनिया वितरण की सदियों पुरानी परंपरा एक बार फिर जीवन हुई तीसरे बड़े मंगल पर दर्शन के आने वाले श्रद्धालुओं को गुड़ धनिया का वितरण किया गया।
पुराने हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजन के साथ ही प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू कर दिया था। पक्का पुल के मरी माता मंदिर के सामने पुजारी श्री राम के संयोजन में प्रसाद वितरण किया गया।
यह भी पढ़ें- आज है तीसरा बड़ा मंगल, पूजा में भूलकर भी न करें ये काम, जान लें हनुमान जी को प्रसन्न करने की सही विधि
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।