Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर, हमारे घरवाले किस गाड़ी से वापस आएंगे… पुष्पक एक्सप्रेस के हादसे के बाद लखनऊ में बजी घंटी, अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 08:56 PM (IST)

    पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद यात्रियों के कूदने के बाद लखनऊ मंडल ने अलर्ट जारी कर दिया है। लखनऊ जंक्शन पर हेल्पलाइन डेस्क बनाई गई है जहां यात्री फोन नंबर 8957409292 पर अपनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में करीब 1400 यात्री सवार थे और 23 बोगियां लगी थीं।

    Hero Image
    लखनऊ जंक्शन पर हेल्पलाइन डेस्क भी बना दी गई है।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। सर, हमारे परिजन भी पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे। उन लोगों को किस गाड़ी से वापस भेजा जाएगा। हमारी उनसे बात हुई है, वह कैसे वापस आएंगे। 

    इस पर कर्मचारी ने जवाब दिया कि अभी वहां पर घायल हुए यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की जा रही है। अभी यह बताना संभव नहीं है कि यात्रियों को वापस कब लाया जाएगा। जैसे ही इस बारे में कोई जानकारी मिलेगी, आप सबको इस बारे में बताया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ मंडल ने जारी किया अलर्ट

    पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद यात्रियों के कूदने के बाद लेकर पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद लखनऊ जंक्शन पर हेल्पलाइन डेस्क भी बना दी गई है। इस पर फोन नंबर 8957409292 पर लोग जानकारी ले सकते हैं। 

    बताया जा रहा है कि लखनऊ जंक्शन पर हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद कुछ कॉल भी आए हैं, जिस पर लोग अपनों के बारे में जानकारी चाह रहे थे। लखनऊ से मुंबई जाने वाली 12533 मंगलवार की रात निर्धारित समय रात 9:25 बजे लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना हुई थी। 

    इस ट्रेन में करीब 1400 यात्री सवार थे और 23 बोगियां लगी थीं। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ के पीआरओ महेश गुप्त बताते हैं कि हेल्पलाइन नंबर पर जारी कर दिया है। लोग इस पर 24 घंटे फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पर कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगा दी गई है। 

    दर्ज की जा रही जानकारी

    लखनऊ जंक्शन पर बनाए गए हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले फोन के संबंध में पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। कौन फोन कर रहा है और किस यात्री के बारे में जानकारी कर रहा है, यह पूछा जा रहा है। 

    पुष्पक एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद

    लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में पुष्पक एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद रहती है। यही वजह है कि इस ट्रेन में वेटिंग भी लंबी रहती है।

    मुख्यमंत्री ने पुष्पक एक्सप्रेस हादसे पर शोक जताया

    मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के महाराष्ट्र के पास जलगांव में हुए ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

    यह भी पढ़ें: Maharashtra Train Accident: पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से कूदे कई यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 11 की मौत

    यह भी पढ़ें: नहीं थम रही रेलवे के खिलाफ साजिश, अब ग्वालियर और रायबरेली में ट्रेन पलटाने की कोशिश; ऐसे टला बड़ा हादसा