'घोटालों का रिकॉर्ड बना रही BJP सरकार', अखिलेश ने अयोध्या में जमीन खरीद को लेकर लगाए बड़े आरोप
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार घोटालों का रिकॉर्ड बना रही है, जिसमें अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त से लेकर चित्रकूट कोषागार में पेंशन घोटाले तक शामिल हैं। अखिलेश ने सड़कों की दुर्दशा और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के दावे पर भी सवाल उठाए हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, लूट और घोटाले का रिकार्ड बना रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि इस सरकार में प्रत्येक विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार करने में अयोध्या जैसे पवित्र नगरों को भी नहीं छोड़ा।
सपा प्रमुख ने कहा कि अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त से लेकर निर्माण और टेंडर, हर कार्य में घोटाला हुआ है। आरोप लगाया कि घोटाला करने वाले सब भाजपाई हैं। चित्रकूट कोषागार में मृत पेंशनरों के नाम पर करोड़ों की रकम निकाल कर बंदरबांट कर ली गई। निर्माण कार्यों, सड़कों के निर्माण में जमकर कमीशनखोरी है।
भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार का जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। भ्रष्टाचार और इस सरकार के झूठ के कारण गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।
नौ साल में यह सरकार सड़कों के गड्ढे नहीं भर पायी। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के नाम पर हजारों करोड़ रुपये के बजट की लूट हो गई। सड़कों में गड्ढों के कारण हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।