Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP सरकार में अन्याय की पराकाष्ठा', अखिलेश यादव का तंज- निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसा रही सरकार

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 09:41 PM (IST)

    UP News | Lucknow News | लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर अन्याय और अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है। अखिलेश ने पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया और किसानों-युवाओं की समस्याओं पर ध्यान न देने की बात कही। उन्होंने बूथ को मजबूत करने और वोट बचाने का आह्वान किया।

    Hero Image
    भाजपा सरकार में अन्याय की पराकाष्ठा: अखिलेश यादव।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। मंगलवार को सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा हो गई है। निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। माब लिंचिंग में हत्याएं हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए पुलिस और प्रशासन का गैरकानूनी इस्तेमाल कर रही है। किसानों, नौजवानों छात्रों समेत सभी वर्गों की कोई सुनवाई नहीं हैं। उन्होंने एक्स पर बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज का वीडियो पोस्ट कर घटना को सरकार की हताश करार दिया।

    सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा चुनाव में हर स्तर पर बेईमानी करती है। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। लोकतंत्र, संविधान और वोट का अधिकार बचाने के लिए भाजपा से सावधान रहना होगा।

    बूथ को और मजबूत करना होगा। वोट बनवाना, वोट बचाना, वोट पड़वाना और वोट गिनवाना, हर काम को पूरी मेहनत और जागरूकता से करना होगा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार विदेश नीति से लेकर हर मोर्चे पर फेल है। चीन भारत का दोस्त नहीं हो सकता है। चीन हमारे कारोबार और व्यापार पर कब्जा कर रहा है।

    वहीं पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों आए उलमा-ए-इकराम के एक प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रमुख से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी, प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील नदवी आदि उपस्थित थे।

    comedy show banner