Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव का सीएम योगी पर वार, कहा, 'कानून-व्यवस्था को लेकर झूठे दावे करते हैं मुख्यमंत्री'

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 09:29 PM (IST)

    एटा में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से लेकर मंत्री तक कानून व्यवस्था को लेकर झूठे दावे करते है, लेकिन जमीनी सच्चाई भाजपा सरकार की पोल खोल रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद है। 

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। एटा में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से लेकर मंत्री तक कानून व्यवस्था को लेकर झूठे दावे करते है, लेकिन जमीनी सच्चाई भाजपा सरकार की पोल खोल रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे है। हत्या, लूट अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को जारी बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार का जीरो टालरेंस का दावा जीरो है। इस सरकार में न बेटियां सुरक्षित हैं, न महिलाएं, न व्यापारी और न आम आदमी। हर दिन हत्या, बलात्कार, अन्याय, अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। अपराधियों, दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।

    एटा के सकीट क्षेत्र में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या हो गई। प्रयागराज में जार्ज टाउन थाने के पास फतेहपुर में तैनात सूचना विभाग के उपनिदेशक का शव मिला। चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर मंगलवार की रात बदमाशों ने दवा व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्रदेश में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।