Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हर मोर्चे पर नाकाम है भाजपा सरकार', अखिलेश बोले- प्रदेश में स्वास्थ्य-शिक्षा और कानून व्यवस्था बर्बाद

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 07:58 PM (IST)

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। स्वास्थ्य शिक्षा और कानून व्यवस्था चरमरा गई है। महिला अपराध बढ़े हैं किसान परेशान हैं और भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने सपा सरकार में बेहतर सुविधाएं और न्याय का वादा किया।

    Hero Image
    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।- फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम करार दिया है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। हर क्षेत्र में बदइंतजामी है। भेदभाव की राजनीति की जा रही है। सरकार, झूठ और झूठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध और अपहरण के मामले देश में सबसे ज्यादा हो रहे हैं। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, अस्पतालों में दवा और इलाज नहीं मिल रहा। किसानों को खाद, बीज नहीं मिल रहा। जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। जमीनों पर कब्जा, गरीबों और वंचितों के प्रति अन्याय बढ़ता जा रहा है। अपराधी तत्वों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।

    उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में लोगों को दवा-इलाज और सुविधाएं मिलेगीं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी। बहन-बेटियों को सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। हर वर्ग को न्याय मिलेगा। नौजवानों को नौकरी, रोजगार मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- अपना दल कमेरावादी ने घोषित की राष्ट्रीय कमेटी, क‍िसे बनाया उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष?