मुरादाबाद से ATS की गिरफ्त में हारिश अली के बारे में खुलासा, कई शहरों में फैलाया था आइसिस का आतंकी जाल
एटीएस ने मुरादाबाद से बीडीएस छात्र हारिश अली को गिरफ्तार किया है, जिसने इंस्टाग्राम और अन्य एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर फर्जी नामों से आइसिस समर्थित सम ...और पढ़ें

बीडीएस छात्र ने इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म से जोड़े थे कई चेहरे। जागरण
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) द्वारा पिछले सोमवार को मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए हारिश अली ने आतंकी गतिविधियों का जाल कई शहरों में फैला रखा था।
मुरादाबाद में बीडीएस की पढ़ाई कर रहे सहारनपुर निवासी 19 वर्षीय हारिश ने इंस्टाग्राम सहित सेशन और डिस्कार्ड जैसे एन्क्रिप्टेड इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर फर्जी नामों और वीपीएन का उपयोग कर आइसिस समर्थित ग्रुप बनाकर उससे विभिन्न शहरों के 50 से ज्यादा युवा चेहरों को जोड़ा था। एटीएस इस मामले में आरोपित को रिमांड पर लेने के संबंध में गुरुवार को अदालत में अर्जी दाखिल करेगा।
एटीएस की अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपित ने मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, सहारनपुर, वाराणसी, लखनऊ व प्रयागराज सहित अन्य जिलों के दर्जनों युवाओं को आइसिस के साथ जोड़ा था। यह युवा आइसिस के हैंडलरों के साथ संपर्क में थे। इनके जरिये आइसिस की विचार धारा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। साथ ही देश विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की जा रही थी।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट ऑफिस और सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी, गहन पड़ताल
एटीएस यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर हारिश आतंकी संगठन के जाल में कैसे फंसा। एटीएस के सूत्रों के अनुसार नवंबर में हुए दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किए गए डा. आदिल अहमद का सहारनपुर स्थित ठिकाना हारिश के घर के पास ही था। इसलिए आशंका है कि आरोपित डा.आदिल के जरिए ही आतंकी संगठन के संपर्क में आया होगा। डा. आदिल को दिल्ली विस्फोट मामले में एजेंसियों ने पिछले वर्ष नवंबर में सहारनपुर से गिरफ्तार किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।