Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: तीन नवंबर को तीन सभाओं से बिहार में प्रचार शुरू करेंगे अखिलेश, ये है पूरा शेड्यूल

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 10:14 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए 3 नवंबर से प्रचार शुरू करेंगे। वे पूर्वी चंपारण, सिवान और कैमूर में जनसभाएं करेंगे। सपा ने महागठबंधन को समर्थन दिया है और अन्य क्षेत्रों में भी रैलियां करने की योजना है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रैली पर भी विचार चल रहा है।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बिहार के विधान सभा चुनावों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन नवंबर को तीन सभाओं के साथ प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले दिन पूर्वी चंपारण, सिवान और कैमूर में महागठबंधन प्रत्याशियाें के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद पांच से छह दिन तक अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाओं का कार्यक्रम बन रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा ने बिहार चुनाव में महागठबंधन के समर्थन की घोषणा की है। अब वहां प्रचार के लिए सपा प्रमुख के एक नवंबर से जनसभाओं का कार्यक्रम तय होने की संभावना जताई जा रही है। अब पार्टी ने तीन नवंबर से उनकी सभाओं का कार्यक्रम तय किया है।

    उस दिन सपा प्रमुख पूर्वी चंपारण की कल्यानपुर विधानसभा में महागठबंधन प्रत्याशी मनोज यादव, सिवान की रघुनाथपुर विधानसभा में प्रत्याशी ओसामा शाहाब और कैमूर की विधानसभा भभुवा में प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। इसके बाद महागठबंधन के साथी दलों की मांग और समन्वय के हिसाब से प्रतिदिन अन्य विधान सभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी।

    इनमें पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भागलपुर और पटना के कार्यक्रमों की रूपरेखा बन रही है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए गए तेजस्वी यादव के साथ उनकी संयुक्त जनसभा प भी विचार चल रहा है।