यूपी में RSS व BJP की समन्वय बैठक आज, पंचायत चुनाव समेत इन मुद्दों पर होगी बात
लखनऊ में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक आगामी पंचायत चुनावों विधान परिषद चुनावों और 2027 के विधान सभा चुनावों की तैयारियों पर केंद्रित है। बैठक में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा खासकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विवाद के बाद।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव तथा विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव के साथ ही 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में भाजपा व रा्ष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक रविवार को बुलाई गई है। जिसमें संघ व भाजपा के नेता इन चुनावों में पार्टी की जीत की रणनीति तय करेंगे।
संघ के निराला नगर स्थित कार्यालय में होने वाली इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है। संघ के 32 अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी भी बैठक में रहेंगे।
बैठक में संघ व भाजपा के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर मंथन किया जाएगा। हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की एक निजी विश्वविद्यालय को लेकर हुए विवाद के ने भी संघ व भाजपा को असहज स्थिति मे डाला है। भाजपा की सरकार होने के बाद भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में संघ ने नाराजगी भी जताई थी।
दरअसल भाजपा के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती पंचायत चुनाव और एमएलसी चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने की है। विपक्ष खासकर सपा के पीडीए फार्मूला को ध्वस्त करना भी बड़ी चुनौती है।
गौरतलब है कि हाल ही में जोधपुर में संघ की तीन दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय बैठक हुई थी। जिसमें संघ व भाजपा के बीच समन्वय और मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया था। इसी कड़ी में यूपी में समन्वय मजूबत करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।