Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरदार पटेल जयंती पर पदयात्राओं की तैयारी तेज, भाजपा ने की समीक्षा

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 02:53 AM (IST)

    भाजपा ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 10 नवंबर से प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली पदयात्राओं की तैयारियों की समीक्षा की। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित था और पदयात्राएं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगी। बैठकों में यात्रा मार्गों और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य सभी वर्गों को जोड़ना है।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत 10 नवंबर से प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में निकलने वाली पदयात्राओं की तैयारियों की समीक्षा की।

    प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों और निर्णयों में सदैव ''''राष्ट्र प्रथम'''' की भावना दिखाई देती है। पदयात्राएं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता के सूत्र को मजबूत करने का माध्यम बनेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र की पदयात्राओं की तैयारी विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर करेंगे। मंत्री अपने प्रभार के जिलों में तीन अलग-अलग यात्राओं में तीन दिन भाग लेंगे। आठ नवंबर तक सभी विधान सभा क्षेत्रों में तैयारी बैठकें पूरी कर ली जाएं।

    उन्होंने पदयात्राओं के रूट, पड़ाव, कार्यक्रम स्थलों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के निर्धारण पर बल देते हुए कहा कि यह सभी वर्गों युवा, महिला, किसान, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, मजदूर, शिल्पकार और सामाजिक संगठनों को राष्ट्र आराधना के पथ पर जोड़ने का माध्यम बनेंगी।

    बैठक में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, एके शर्मा, नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, बेबी रानी मौर्य, जेपीएस राठौर, धर्मवीर प्रजापति, अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए।