Trending

    टीम इंडिया की T-20 World Cup में जीत पर चर्चा में है BJP विधायक डॉक्टर नीरज बोरा का पोस्ट

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 09 Mar 2026 07:19 PM (IST)

    BJP MLA Dr Neeraj Bora: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप फाइनल में रविवार को भारत की शानदार के साथ ही एक्स पर एक पोस्ट की भी चर्चा हो रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भाजपा विधायक डॉक्टर नीरज बोरा --- एक्स पर विधायक का पोस्ट

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टी-20 क्रिकेट विश्व कप के खिताब की रक्षा करने में भले ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ झोंक दिया, लेकिन लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के विधायक तो इसका श्रेय किसी और को ही दे रहे हैं।

    आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के लगातार दूसरे फाइनल में भारत ने जीत दर्ज की तो राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

    इनके बीच में लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने एक्स पर गजब का पोस्ट कर दिया। उन्होंने तो दावा कर दिया कि भाजपा की टीम बिना खाता खोले ही जीत जाती, क्योंकि मैदान में एक बड़ी हस्ती थी। डॉक्टर नीरज बोरा ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब मैदान में आदरणीय अमित शाह जी हों, तो बिना खाता खोले भी जीत सकते थे।

    गृह मंत्री अमित शाह ने स्टेडियम में बैठकर रविवार को टी-20 विश्व कप में भारत को फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते देखा। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा कि इस जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम।

    उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में आपके असाधारण प्रदर्शन और जुझारू जज्बे ने देश का गौरव और सम्मान बढ़ाया है। हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराने के लिए पूरी टीम को बधाई। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और इसे दृढ़ संकल्प, अनुशासन और उत्कृष्ट ‘टीम वर्क’ पर आधारित ‘शानदार’ जीत बताया।

    भारत ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया की दसवें टी20 विश्व कप में यह तीसरी खिताबी जीत है।