गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचे CM योगी, चरण पादुका यात्रा को रवाना किया; बोले- युवाओं के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुद्वारा याहियागंज से चरण पादुका यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा गुरु गोबिंद सिंह के बलिदान की याद दिलाती है और देश की गौरवशाली संस्कृति का अनुभव कराती है। यह चरण पादुका पटना साहिब में स्थापित होगी, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यात्रा में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
-1761631268413.webp)
जागरण संवाददाता लखनऊ। गुरुद्वारा याहियागंज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली से आई चरण पादुका यात्रा को मंगलवार को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सबसे पहले गुरु चरण यात्रा का स्वागत करता हूं। अपनी इस विरासत को लेकर स्वयं आए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का स्वागत करता हूं।
केंद्रीय मंत्री प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ा रहे है। गुरु गोबिंद सिंह के 350 में शहीदी दिवस पर हम सबको इस यात्रा के माध्यम से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। गुरु नानक देव से लेकर गुरु गोबिंद सिंह के साथ उनके चारों साहब जड़ों के बलिदान भारत को एक नई प्रेरणा प्रदान करता है।
लगभग ढाई सौ वर्ष पुरानी चरण पादुका अब उनके जन्मस्थली पटना साहिब में स्थापित होगी। इस किसी यात्रा के माध्यम से देश की गौरवशाली संस्कृति को अनुभूति करने और सिख समाज की इतिहास को समझने का अवसर मिला है। यह यात्रा एक युवा पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा होगी।
शिव गुरुओं को इसी के साथ नमन करता हूं वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु की फतेह के साथ मुख्यमंत्री को यात्रा को रवाना किया।इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य परमिंदर सिंह त्रिलोचन सिंह व यहियागंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार डा. गुरमीत सिंह सहित सिख संगत मौजूद थी।
गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। यहां पर श्रद्धालुओं ने श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज व माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब (चरण पादुका) के दर्शन किए।ऐतिहासिक यात्रा चरण सुहावे दिल्ली से आगरा, बरेली, सीतापुर होते सोमवार देर रात यात्रा गुरुद्वारा यहियागंज पहुंची।
यहियागंज गुरुद्वारे के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया गुरुद्वारा नाका हिंडोला, बांसमंडी होते हुए सदर पहुंचेगी। दोपहर डेढ़ बजे चंदरनगर गेट से कृष्णानगर व मानसरोवर गुरुद्वारा भी जाएगी। इसके बाद यात्रा कानपुर के रास्ते पटना साहिब के लिए रवाना हुई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।