Chhath 2025 in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गोमती नदी के तट पर दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य
Chhath 2025 in UP: छठ महापर्व राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया।

लक्ष्मण मेला घाट पर सूर्य को अर्घ्य देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व 2025 पर सोमवार शाम को लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान, पर गोमती के तट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता भी माैजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती नदी के किनारे लक्ष्मण मेला पार्क स्थित छठ घाट पर पहुंचकर प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई देने के साथ ही नदियों और सरोवरों को स्वच्छ बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक से डेढ़ वर्ष में सभी नालों को गोमती में गिरने से रोका जाए। गोमती का जहां तक प्रवाह है, इसे स्वच्छ बनाया जाए। इससे पहले योगी ने छठी मैया और सूर्यदेव को श्रद्धापूर्वक नमन किया। गोमती की आरती की, दीप प्रज्जवलित किए और दुग्ध अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
छठ महापर्व राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। लखनऊ में छठ पर्व के लिए खास तैयारियां की गई हैं।
लक्ष्मण मेला मैदान में गोमती नदी के तट को सजाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। गोमती नदी के तट पर मुख्यमंत्री को देखने पर लोगों ने भी जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।