Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में एक-एक फरियादी से मिले मुख्यमंत्री, कार्रवाई का दिया भरोसा

    By Shobhit Srivastava Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 03 Nov 2025 05:42 PM (IST)

    CM Yogi Adityanath Janata Darshan: मुख्यमंत्री ने पीड़ितों ने चोरी की घटना के अनावरण के बाद भी सामान वापस न मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही जमीन कब्जे की भी शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। योगी ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।

    Hero Image

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में फरियादी से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' में प्रदेश भर से आए एक-एक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। सभी को कार्रवाई का भरोसा दिया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समय में सभी की समस्याओं का उचित निस्तारण कराएं और पीड़ितों से फीडबैक भी लें। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है। 'जनता दर्शन' में सोमवार को 60 से अधिक पीड़ितों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री को बताईं। सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस, आर्थिक सहायता, जमीन से जुड़े विवाद और पारिवारिक मामलों से जुड़ी थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने पीड़ितों ने चोरी की घटना के अनावरण के बाद भी सामान वापस न मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही जमीन कब्जे की भी शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। योगी ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।

    एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सिर्फ अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भेजिए और अपने मरीज का ध्यान रखिये। बाकी हम पर छोड़ दीजिए। धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज नहीं रुकेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज के लिए पहले दिन से ही खड़ी है।

    मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों के साथ आए बच्चों का भी हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। उन्होंने सभी बच्चों को चाकलेट दी और कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।