Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आंधी-बारिश से नुकसान की हर तीन घंटे में रिपोर्ट दें जिले', CM योगी बोले- सभी जिलों के DM प्राथमिकता पर चलाएं राहत कार्य

    Updated: Thu, 14 May 2026 01:52 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर हर तीन घंटे में रिपोर्ट मांगी है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सीएम ने हर तीन घंटे में नुकसान की रिपोर्ट मांगी।

    2. पीड़ितों को तत्काल मदद और मुआवजा देने के निर्देश।

    3. राहत कार्यों को प्राथमिकता दें, सोशल मीडिया पर अपडेट करें।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक जिला अपने यहां हुए नुकसान की हर तीन घंटे में स्थिति अपडेट करते हुए रिपोर्ट दें। प्रदेश के कई जिलों में जनहानि, पशुहानि समेत कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर पीड़ितों की मदद और मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई, उन्नाव समेत 19 जिलों में जनहानि, पशुहानि और फसल हानि की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम की वजह से काफी संख्या में मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    उन्होंने मृतकों के स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिलाधिकारियों समेत संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर तत्काल सर्वे पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम को राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि मुआवजा राशि, बचाव अभियान समेत अन्य कार्यों को इंटरनेट मीडिया पर अपडेट किया जाए।

    यह भी पढ़ें- 'बदल रहा उत्तर प्रदेश...' मुख्यमंत्री योगी ने गिनाईं विकास और सुशासन की उपलब्धियां