UP Tourism: लखनऊ के बाद अब नई दिल्ली से दुधवा की फ्लाइट, पहली नवंबर से खुलेगा टाइगर रिजर्व
Dudhwa National Park उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पिछले वर्ष 25 नवंबर से लखीमपुर खीरी महोत्सव के अवसर पर लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। प्रदेश में पर्यटकों के लिए पहली बार आठ व 12 सीटर छोटे विमान की हवाई सेवा उपलब्ध कराई गई थी।

मनोज त्रिपाठी, जागरण, लखनऊः पर्यटकों की सुविधा के लिए लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए शुरू की गई हवाई सेवा सवारियों की कमी के कारण बंद होन के बाद अब इसे नई दिल्ली से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
इसके लिए पर्यटन विभाग जल्द ही केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा। पर्यटन विभाग की कोशिश है कि दुधवा में 15 नवंबर से शुरू होने वाले सत्र का शुभारंभ नई दिल्ली से हवाई सेवा शुरू करके किया जाए। इस संदर्भ में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से बातचीत की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रमुख ईको-पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से कनेक्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पर्यटन विभाग ने दुधवा उद्यान के लिए पिछले वर्ष 12 सीटर छोटे विमान की सेवा पर्यटकों को उपलब्ध कराई गई थी।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पिछले 25 नवंबर को लखीमपुर खीरी दिवस के अवसर पर लखनऊ से दुधवा हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। सवारियों की कमी के कारण यह सेवा शुरू होने के कुछ समय बाद ही बंद हो गई थी।
लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए पर्यटन विभाग द्वारा शुरू की गई हवाई सेवा यात्री नहीं मिलने के कारण बंद होने के बाद अब इसे नई दिल्ली से शुरू करने की तैयारी है। दिल्ली से दुधवा आने वाले पर्यटकों के लिए यह सेवा इसी वर्ष नवंबर माह से शुरू कर दी जाएगी। इसका किराया करीब पांच हजार रुपये होगा। इसके लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
अब पर्यटन विभाग ने सर्वेक्षण कराकर नई दिल्ली से यह सेवा शुरू करने की तैयारी की है। नई दिल्ली से दुधवा की दूरी करीब 430 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से आने पर पर्यटकों को नौ घंटे से ज्यादा समय लगता है।
कई पर्यटक दुधवा आने की बजाय उत्तराखंड में स्थित जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान चले जाते हैं। दुधवा के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद दिल्ली से दुधवा आने में पर्यटकों को करीब डेढ़ घंटे लगेंगे। हवाई यात्रा के दौरान दुधवा के जंगलों के साथ सुहेली और मोहाना नदी के दृश्य भी पर्यटकों दिखाए जाएंगे। नई दिल्ली से दुधवा के लिए करीब पांच हजार रुपये किराया तय किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पिछले वर्ष 25 नवंबर से लखीमपुर खीरी महोत्सव के अवसर पर लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। प्रदेश में पर्यटकों के लिए पहली बार आठ व 12 सीटर छोटे विमान की हवाई सेवा उपलब्ध कराई गई थी। इस हवाई सेवा को लेकर पर्यटकों ने कोई खास उत्साह नहीं दिखाया। नतीजतन अब इसे लखनऊ की बजाय नई दिल्ली से शुरू किया जाएगा।
पलिया में बनी हवाई पट्टी का होगा इस्तेमाल
लखीमपुर खीरी के पलिया में वर्ष 1996 में 1,753 मीटर लंबी व 50 मीटर चौड़ी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया था। पिछले वर्ष राज्य सरकार की पहल पर इसके विस्तार के लिए 274.22 करोड़ रुपये खर्च कर 265.19 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर इसे कम से कम 72 सीटों वाले विमान को उतरने लायक बनाया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।