काठमांडू जा रहे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला
दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की एक उड़ान खराब मौसम के कारण लखनऊ डाइवर्ट की गई, जिसमें 157 यात्री थे। ...और पढ़ें
-1774971629417_m.webp)
काठमांडू जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दुबई से काठमांडू जा रहे एक विमान को वहां खराब मौसम के कारण लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग करायी गई। वहीं, सोमवार शाम बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की जिस उड़ान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई थी, उसके 12 यात्रियों को मंगलवार को दूसरी उड़ानों से भेजा गया। विमान तकनीकी जांच के लिए मंगलवार को भी खड़ा रहा।
फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड-1595 ने दुबई से मंगलवार दोपहर उड़ान भरा था। यह उड़ान जब काठमांडू पहुंची तो वहां का मौसम अचानक खराब हो गया। इस पर उड़ान लखनऊ डाइवर्ट हो गई। लखनऊ एटीसी से अनुमति मिलने के बाद 157 यात्रियों और क्रू सदस्यों के साथ उड़ान की शाम सात बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग करायी गई।
वहीं, सोमवार को एअर इंडिया की उड़ान आईएक्स-1523 के केबिन के एवियोनिक पैनल में धुंआ दिखने पर पायलट ने एटीसी को मेडे संदेश भेजकर इमरजेंसी लैंडिंग करायी थी। इस बीच यात्रियों के पास लगे आक्सीजन मास्क खुल गए तो उनके बीच अफरातफरी मच गई।
रात में कई यात्रियों को दूसरी उड़ानों से भेजा गया जबकि 12 यात्रियों को होटल में रोका गया था। इंजीनियरों ने मंगलवार को दिन भर पार्किंग नंबर छह पर खड़े विमान की तकनीकी जांच की।
तकनीकी गड़बड़ी के कारणों का पता न चलने के कारण अभी विमान लखनऊ में ही खड़ा है। वहीं, इस विमान से सफर कर रहे यात्री हेमरोन माइकल ने कहा कि उनको लखनऊ से दिल्ली की यात्रा का रिवाइज्ड टिकट जारी करने में देरी की गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।