Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: नवंबर में पहली बार आयोजित होगा दुधवा महोत्सव, थारू जनजाति की संस्कृति व खानपान की मिलेगी जानकारी

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 08:54 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में इको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर खीरी में दुधवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में पर्यटकों को वन्यजीव सफारी थारू जनजाति की संस्कृति और विभिन्न गतिविधियों का अनुभव मिलेगा। महोत्सव का मुख्य विषय इको-पर्यटन नेचर एंड कल्चर सेलिब्रेशन है जिसका उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को प्रदर्शित करना है।

    Hero Image
    नवंबर में पहली बार आयोजित होगा दुधवा महोत्सव

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार राज्य वन क्षेत्र में दुधवा महोत्सव के आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में आयोजित होने वाले महोत्सव में आवासीय, सांस्कृतिक और वन्यजीव आधारित गतिविधियां शामिल होंगी। पर्यटकों को महोत्सव में वन क्षेत्र की खूबसूरती के साथ प्रकृति का आनंद उठाने और थारू जनजाति की संस्कृति, खानपान, हस्तशिल्प और जीवनशैली को भी करीब से देखने का मौका मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महोत्सव की थीम ईको-पर्यटन, नेचर एंड कल्चर सेलिब्रेशन होगी। ईको पर्यटन विकास बोर्ड महोत्सव की तैयारियों में जुटा है। उन्होंने बताया, यह महोत्सव राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को दुनिया के सामने लाने का जरिया बनेगा।

    दुधवा महोत्सव एक ऐसा मंच होगा, जो प्रकृति प्रेमियों, परिवारों, कलाकारों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को समग्र अनुभव प्रदान करेगा। वन्यजीव सफारी, गाइडेड टूर और जैव विविधता का अनुभव दुधवा महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।

    ईको पर्यटन विकास बोर्ड के निदेशक प्रखर मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय यह महोत्सव वन्यजीव संरक्षण, वेलनेस, जनजातीय धरोहर, ईको-स्पोर्ट्स, संगीत और सामुदायिक भागीदारी जैसे विषयों का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner