लखनऊ के चंदरनगर CHC में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, Dy CM ब्रजेश पाठक ने दिया जांच का आदेश
Ultrasound Machine Not Working From One Year: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाचार पत्रों में छपी खबर का संज्ञान लिया है। जिसमें सीएचसी चंदर नगर में अ ...और पढ़ें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में अव्यवस्था और लापरवाही पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गंभीरता बढ़ जाती है और वह सख्त निर्णय लेने से भी संकोच नहीं करते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने राजधानी के चंदरनगर आलमबाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने, चोरी की घटनाएं बढ़ने व मरीजों के भोजन में कमियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को पूरी मामले की जांच के आदेश दिए हैं और एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाचार पत्रों में छपी खबर का संज्ञान लिया है। जिसमें सीएचसी चंदर नगर में अल्ट्रासाउंड मशीन के एक वर्ष खराब होने का जिक्र किया गया है। यहां पर मरीजों के भोजन से हरी सब्जियां और फल गायब हैं। भोजन की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में आने के साथ अस्पताल में लगातार चोरी की घटनाओं पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बेहद नाराजगी व्यक्त करने के साथ सीएमओ पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि मरीजों को समुचित इलाज व सुविधा मिलनी चाहिए। अल्ट्रासाउंड मशीन जल्द से जल्द ठीक कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाएं। मरीजों को शुद्ध व पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जाए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।