Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालसाजों ने ई-चालान का लिंक भेजकर खाते से पार किए 13 लाख रुपये, लिंक पर क्लिक करते ही उड़ गए रुपये

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 08:53 PM (IST)

    साइबर अपराधियों ने ई-चालान का लिंक भेजकर एक व्यक्ति के खाते से 13 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को अज्ञात नंबर से मैसेज मिला था, जिसमें एक फर्जी लिंक था। पुलिस ने लोगों को ऐसे फर्जी लिंक्स से सावधान रहने और अपनी बैंक डिटेल्स शेयर न करने की चेतावनी दी है। साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्कता आवश्यक है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। साइबर जालसाजों ने आरटीओ चालान का मैसेज भेजकर राजाजीपुरम निवासी धर्मेंद्र कुमार के खाते से 13 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित का कहना है जालसाजों ने एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही तीन खातों से रुपयों निकल गए। पीड़ित की शिकायत पर पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    राजाजीपुरम के चन्द्रोदय नगर निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर को उनके पास आरटीओ से चालान का मैसेज आया। मैसेज में आई लिंक पर क्लिक करते ही एक खाते से 1 लाख 50 हजार रुपये कट गए। कुछ ही मिनट बाद दूसरे खाते से पांच लाख कटने का मैसेज आया।

    इसके बाद देर रात तक खातों से 13 लाख 12 हजार रुपये कट गए। इसके बाद पीड़ित ने अपना एकाउंट ब्लाक कराया। धर्मेंद्र ने पारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में इंस्पेक्टर पारा का कहना है कि मोबाइल नंबर से जो खाते लिंक थे, उनसे रकम कटी है। साइबर क्राइम सेल खाता धारकों को ट्रेस कर रही है। उनकी मदद से जालसाजों के बारे में पता लगाया जा रहा है।