लखनऊ में विकास नगर के बाद अब केशव नगर में भीषण आग, एलजी के गोदाम में रखा सामान खाक
Fire in Lucknow: फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने में भले ही लगीं, लेकिन सारा सामान जल गया। ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी के विकास नगर क्षेत्र में लगी भीषण आग के लगभग एक हफ्ते बाद ही मडियांव थाना क्षेत्र के केशव नगर में बड़े अग्निकांड में एक कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है।
केशव नगर में पुलिस चौकी के पास एलजी के गोदाम में भीषण आग से सारा सामान खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने में भले ही लगीं, लेकिन सारा सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
केशव नगर में पुलिस चौकी के पास एलजी के गोदाम में भीषण आग लगने से पूरे लखनऊ में सप्लाई होने वाली फ्रीज, एसी और वाशिंग मशीन इत्यादि खाक हो गई। केशवनगर में एलजी के गोदाम में गुरुवार शाम आग लगने के बाद लपट व धुआं निकलता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में विकास नगर कॉलोनी क्षेत्र में आग की चपेट में आने से पांच सौ झोपड़ियां खाक, दो दर्जन सिलिंडर भी फटे
स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मी पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटे, लेकिन गोदाम में रखा सारा सामान जल गया।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में फ्लैट में आग लगने के कारण जान बचाने के लिए नीचे कूदी महिला, मौत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।