Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में टक्कर लगने पर 15 फीट दूर गिरा होमगार्ड, मौके पर ही हो गई मौत

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 07:49 PM (IST)

    मलिहाबाद के रहीमाबाद में एक अज्ञात वाहन ने टहलने निकले होमगार्ड जवान बुद्धिपाल चौरसिया को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह 15 फीट दूर जा गिरे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी की मदद से वाहन की तलाश कर रही है। होमगार्ड जवान एक मंत्री के आवास पर कार्यरत थे।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, मलिहाबाद। रहीमाबाद के तरौना गांव में घर से टहलने जा रहे होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 59 वर्षीय होमगार्ड जवान बुद्धिपाल चौरसिया छिटककर 15 फीट दूर गिरे। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    तरौना गांव निवासी बुद्धिपाल रोजाना की तरह शनिवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। गांव के पास ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर बुद्धिपाल के पास पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, वाहन चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। वर्तमान में वह एक मंत्री के आवास पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि घटनास्थल के पास से चार पहिया वाहन के कुछ क्षतिग्रस्त फाइबर के टुकड़े मिले हैं जिससे यह अनुमान है कि टक्कर मारने वाला वाहन चार पहिया था। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरे की मदद से वाहन की तलाश कर रही है।