UP Weather Today: 15 जिलों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का यलो अलर्ट, इस दिन होगी झमाझम बारिश!
उत्तर प्रदेश में जनवरी के दूसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। पश्चिमी यूपी समेत मध्य जिलों में शीतलहर और बर्फीली हवाएं चल रही है ...और पढ़ें

UP Weather Update: कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, लखनऊ। UP Weather Update: जनवरी के दूसरे सप्ताह से मौसम में बदलाव दिखने लगा है, पूरा पश्चिम उत्तर प्रदेश कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। इसका असर मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों पर भी दिखने लगा हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में रात का तापमान अधिक गिरा है। रात में चली तेज उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मकर संक्रांति पर भी मौसम में कड़ाके की ठंडक रहेगी। मौसम का पूर्व अनुमान है कि 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई शहरों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
बर्फीली हवाएं चलने का अनुमान
रात में हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने से बर्फीली हवाओं ने बेहाल किया। यूपी के कई जिलों में दिन में हल्की धूप रही, तो कहीं पर तेज धूप निकली। न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट होने से कानपुर प्रदेश में चौथे नंबर पर ठंडा शहर रहा।
आज का मौसम
बात आज के मौसम की करें तो 14 जनवरी को बर्फीली हवाएं सर्दी कम नहीं होने देंगी। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जनवरी तक कोहरा और सर्दी को लेकर यलो अलर्ट बना रहेगा। आज मेरठ, बागपत, शामली, मुज्जफरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, रामपुर, अमरोहा, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, संभल आदि जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बर्फीली हवा चलने से गलन रहने का अनुमान है।
मौसम ने मारी पलटी, छाया घना कोहरा
शाहजहांपुर। मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। बुधवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। जिस कारण दृश्यता घटकर 20 मीटर से भी कम रह गई है। बादल छाए हुए हैं, जिस कारण गलन भी बढ़ी हुई है। पिछले चार दिनों से चटख धूप निकल रही थी, जिस कारण अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई थी। हालांकि न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस से कम था। बुधवार को बादल व कोहरे के कारण यह बढ़कर छह से ऊपर हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग के विज्ञानी डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पछुआ हवा चलने के कारण कोहरे का प्रभाव है। उन्होंने बताया कि हवा का वेग अधिक है। ऐसे में दोपहर में बादल छंट सकते हैं, जिससे आसमान साफ हो सकता है।
खबरें और भी

पहले नंबर पर रहा ये शहर
कानपुर पूरे प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में ठंड के मामले में चौथे नंबर रहा। जबकि पहले नंबर पर मुजफ्फपुर नगर रहा जहां न्यूनतम पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 2.9 डिग्री के साथ मेरठ दूसरे, 3 डिग्री के साथ बरेली तीसरे, 4 डिग्री के साथ कानपुर चौथे और 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ हरदोई पांचवे नंबर पर रहा।
कानपुर का मौसम
कानपुर में रविवार की रात को तापमान 7.4 डिग्री दर्ज गया था। वह सोमवार को 4 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में गर्मी देख इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि रात में इतनी सर्द हवाएं चलेंगी, पर रात में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में नमी के कारण सुबह शाम धुंध, कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ उत्तर पश्चिमी हवाएं की गति अब दोपहर में तेज होने की संभावना हैं। कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में रात के तापमान में उतार चढ़ाव के साथ रात, सुबह, शाम गलन रहेगी। प्रदूषण और शाम और सुबह धुंध से राहत रहेगी।
डॉक्टर सुनील पांडेय, मौसम विशेषज्ञ