Indigo Flights: लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की 26 उड़ानें रद, काउंटर पर लगी लंबी लाइन; मची अफरा-तफरी
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की 26 उड़ानें निरस्त हो गईं। लखनऊ से यात्रा करने वाले 1600 यात्री प्रभावित हुए। हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को सबसे अ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंडिगो एयरलाइन के यात्रियों की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई हैं। सोमवार को भी इंडिगो एयरलाइन की 26 उड़ानें निरस्त हो गईं। इसमें 13 उड़ानें लखनऊ आने और 13 यहां से जाने वाली हैं। लखनऊ से यात्रा शुरू करने वाले 1600 यात्रियों के टिकट निरस्त हो गए।
सबसे अधिक दिक्कत हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को हो रही है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए इंडिगो की दोनों उड़ानें सोमवार को भी निरस्त रहीं। इन यात्रियों के लिए दूसरी कनेक्टिंग उड़ानों का कोई विकल्प नहीं मिल सका। इसका असर हैदराबाद जाने वाली ट्रेन पर पड़ा।
गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट का टिकट पाने के लिए काफी जिद्दोजहद करनी पड़ी। इसके बाद रेल मंत्रालय से वीआइपी कोटे लखनऊ भेजे गए। कुछ वीआइपी यात्रियों की सीटें मारामारी के बीच कोटे से कंफर्म हो सकी।
वहीं, इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली दो उड़ानें भी उड़ान नहीं भर सकीं। दिल्ली के लिए यात्रियों की राह सोमवार को कुछ आसान रही। सुबह छह से 10 बजे के बीच दो उड़ानें निरस्त रहीं। वहीं, दोपहर आते-आते उड़़ानों के संचालन में कुछ सुधार जरूर हुआ। दोपहर एक से शाम 4:45 बजे तक विमानों ने लगातार उड़ान भरी।
हालांकि शाम 4:50 बजे से 7:20 बजे तक बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली की तीन उड़ानें लगातार निरस्त हो गईं। इस कारण यात्रियों की दूसरी उड़ानों के विकल्प के लिए इंडिगो एयरलाइन के काउंटर पर लंबी लाइन लगी।
पिछले चार दिनों में उड़ानों के निरस्त होने की संख्या घट रही है। शुक्रवार को जहां 46 उड़ानें निरस्त थीं, वहीं, शनिवार को यह 42, रविवार को 33 और सोमवार को 26 हो गई हैं।
यह उड़ानें रहीं निरस्त-
| उड़ान संख्या | कहां से | कहां |
|---|---|---|
| 6ई-5264 | मुंबई | लखनऊ |
| 6ई-338 | पुणे | लखनऊ |
| 6ई-2107 | दिल्ली | लखनऊ |
| 6ई-6353 | बेंगलुरु | लखनऊ |
| 6ई-6405 | कोलकाता | लखनऊ |
| 6ई-2159 | दिल्ली | लखनऊ |
| 6ई-935 | अहमदाबाद | लखनऊ |
| 6ई-6614 | दिल्ली | लखनऊ |
| 6ई-451 | बेंगलुरु | लखनऊ |
| 6ई-5088 | मुंबई | लखनऊ |
| 6ई-6167 | हैदराबाद | लखनऊ |
| 6ई-2108 | लखनऊ | दिल्ली |
| 6ई-607 | लखनऊ | हैदराबाद |
| 6ई-6166 | लखनऊ | हैदराबाद |
| 6ई-6406 | लखनऊ | कोलकाता |
| 6ई-435 | लखनऊ | बेंगलुरु |
| 6ई-6354 | लखनऊ | बेंगलुरु |
| 6ई-6968 | लखनऊ | अहमदाबाद |
| 6ई-6615 | लखनऊ | दिल्ली |
| 6ई-6552 | लखनऊ | चंडीगढ़ |
| 6ई-5201 | लखनऊ | मुंबई |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।