IndiGo Crisis: आज भी दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों की 25 उड़ानें कैंसिल, लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी लाइन
शनिवार को इंडिगो एयरलाइन ने लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत कई शहरों की उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों और इंडिगो ...और पढ़ें
-1764866768721-1764871528951-1764871538154-1764911073095-1764911081855-1764994667252.webp)
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंडिगो एयरलाइन ने शनिवार को भी बड़ी संख्या में अपनी उड़ानें निरस्त कर दीं। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे और गुवाहाटी सहित कई शहरों की उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं। एयर इंडिया की भी दो उड़ानें निरस्त हो गई हैं।
लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह से ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मची हुई है। इंडिगो के बोर्डिंग काउंटर पर परेशान यात्रियों और इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। रिफंड और दूसरे विमानों के विकल्प के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी हुई है। हालांकि इन काउंटर पर यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। कई यात्री सड़क मार्ग से रवाना हुए।
शनिवार को ये विमान हुए निरस्त
विमान संख्या-कहां से कहां
6ई -5264 मुंबई लखनऊ
6ई -338 पुणे लखनऊ
6ई -6350 दिल्ली लखनऊ
6ई -6169 कोलकाता लखनऊ
6ई -608 हैदराबाद लखनऊ
6ई -6244 अहमदाबाद लखनऊ
6ई -2107 दिल्ली लखनऊ
6ई -453 हैदराबाद लखनऊ
एआई 1717 दिल्ली लखनऊ
6ई -6522 रायपुर लखनऊ
6ई -925 पटना लखनऊ
6ई -6018 दिल्ली लखनऊ
6ई -2108 लखनऊ दिल्ली
6ई -142 लखनऊ अहमदाबाद
6ई -523 लखनऊ हैदराबाद
6ई -505 लखनऊ कोलकाता
6ई -2026 लखनऊ दिल्ली
6ई -146 लखनऊ गुवाहाटी
6ई -6737 लखनऊ दिल्ली
6ई -758 लखनऊ दिल्ली
एआई 1824 लखनऊ दिल्ली
6ई -2292 लखनऊ दिल्ली
6ई -435 लखनऊ बेंगलुरु
6ई -6552 लखनऊ चंडीगढ़
6ई -118 लखनऊ पुणे

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।