Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में IPL 2026 के पहले मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,  2000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात; ड्रोन से होगी न‍िगरानी

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 07:04 PM (IST)

    लखनऊ में आईपीएल 2026 के पहले मैच के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इकाना स्टेडियम को तीन सुपर जोन, छह जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। बुधवार को होने इकाना स्टेडियम में होने वाले आईपीएल-2026 के पहले मैच में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर ली है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि परिसर को सुरक्षा के लिहाज से तीन सुपर जोन, छह जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। ड्रोन और सीसी कैमरे से अराजकतत्वों व टिकट ब्लैक करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी।

    कंट्रोल रूम से अधिकारी ट्रैफिक के लिहाज से रूट और सुरक्षा का जायजा लेते रहेंगे। सुरक्षा में अधिकारियों के अलावा, एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड, एंटी माइन टीम, बम स्क्वायड दस्ते, अर्ध सैनिक बल और पुलिस कर्मियों समेत दो हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है।

    सुरक्षा में तैनात किया गया पुलिस बल

    • तीन पुलिस उपायुक्त, छह अपर पुलिस उपायुक्त, 16 सहायक पुलिस आयुक्त।
    • 35 इंस्पेक्टर, 254 दरोगा, 465 सिपाही

     

    छेड़छाड़ रोकने के लिए सादे कपड़ों में महिलाओं के बीच पुलिस कर्मी 

    जेसीपी ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अथवा जहां महिलाओं और युवतियों का झुंड़ होगा वहां पर छेड़छाड़ और छींटाकशी की आशंका रहती है। ऐसे में महिलाएं अथवा युवतियां जहां ज्यादा होंगी वहां पर सादे कपड़ों में 130 महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।


    यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए लगा पुलिस बल

    • पूरे एरिया को दो सुपर जोनल, तीन जोनल, नौ सेक्टर व 24 सब सेक्टर बांटा गया है।
    • दो पुलिस उपायुक्त, तीन अपर पुलिस उपायुक्त, नौ सहायक पुलिस आयुक्त, 28 इंस्पेक्टर, 161 दारोगा, 391 मुख्य आरक्षी, आरक्षी, 108 होमगार्ड।

     

    अतिरिक्त पुलिस बल

    पांच कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, वायरलेस यूनिट, इंटेलिजेंस(एलआइयू), एक टीम एटीएस, वाक-थ्रू मेटल डिटेक्टर, तीन बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड, एक एंटी माइन टीम।


    भीड़ प्रबंधन एवं वीवीआईपी व्यवस्था

    • स्टेडियम के सभी गेटों पर अलग-अलग प्रवेश/निकास व्यवस्था लागू की गई है।
    • वीवीआईपी, खिलाड़ियों, मीडिया एवं आम दर्शकों के लिए पृथक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
    • स्टेडियम के भीतर एवं बाहर स्ट्रैटेजिक प्वाइंट्स पर पुलिस बूथ, मेडिकल बूथ व कंट्रोल यूनिट स्थापित हैं। 

    जनता से अपील

    • निर्धारित गेट एवं पार्किंग का ही उपयोग करें।
    • सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
    • किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    • यातायात नियमों एवं डायवर्जन का पालन करें।
    • मैच शुरू होने के दौरान और छूटने के बाद सामान्य लोग डायवर्जन का ध्यान रखें।

     

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला लॉक म्यूजियम, 10 हजार करोड़ रुपये सालाना के पार जाएगा ताला उद्योग