Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली और वाराणसी जा रहे तीन विमान लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम के कारण हुई लैंडिंग

    Updated: Wed, 13 May 2026 08:36 PM (IST)

    दिल्ली और वाराणसी में खराब मौसम के कारण बुधवार को तीन विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. दिल्ली-वाराणसी में खराब मौसम के कारण विमान डायवर्ट।

    2. तीन विमानों को लखनऊ चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतारा गया।

    3. एयरपोर्ट पर एफओडी वॉक का आयोजन भी किया गया।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिल्ली और वाराणसी में बुधवार को मौसम एक बार फिर खराब हो गया। इस कारण इंडोनेशिया के डेनपसर शहर और बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे दो और बेंगलुरु से वाराणसी जा रहे विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। मौसम ठीक होने के बाद दोनों ही विमानों को रवाना कर दिया गया।

    एयर इंडिया का विमान एआइ 2148 डेनपसर से दिल्ली जा रहा था। इस विमान को लखनऊ भेजा गया। रात 8:20 बजे विमान लखनऊ में उतरा। बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे विमान 6ई- 860 को भी शाम 6:40 बजे लखनऊ में उतारा गया। बेंगलुरु से वाराणसी जा रहा विमान 6ई-6396 को शाम 6:25 बजे लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसके अलावा बेंगलुरु से दिल्ली

    एफओडी वाक का आयोजन

    चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयरसाइड सेफ्टी टीम ने विभिन्न हितधारकों को जागरूक करने के लिए एफओडी वाक का आयोजन किया । किसी भी बाहरी या ढीले पदार्थ या वस्तु जो विमान, यात्रियों या एयरसाइड संचालन के लिए संभावित खतरा बन सकती है, उसके प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

    यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब यूपी के किलों और हेरिटेज साइट्स पर होगी 'डेस्टिनेशन वेडिंग', पर्यटकों को ठहरने में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट

    खबरें और भी