Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों की टोली को मारी टक्कर, 5 लोग घायल

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    लखनऊ के तिवारी गंज में अयोध्या रोड पर देर रात कानपुर से बाराबंकी जा रहे कांवड़ियों की टोली को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच कांव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। अयोध्या रोड स्थित तिवारी गंज में मंगलवार की देर रात कानपुर से जल लेकर बाराबंकी के महादेवा मंदिर जा रही कांवड़ियों की एक टोली में तेज रफ्तार कार घुस गई। कार की चपेट में आने से पांच कांवड़िए गंभीर रूप से चोटिल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों का इलाज जारी है।

    कांवड़ियों की टोली में शामिल कन्नौज के सुमेरपुर निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि गांव से लगभग चालीस लोग कानपुर के बिठूर गंगा घाट से जल लेकर पैदल बाराबंकी के महादेवा मंदिर जा रहे थे। लखनऊ पहुंचने पर कुछ देर आराम किया फिर अयोध्या रोड होते हुए महादेवा की तरफ जा रहे थे।

    तिवारी गंज के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ओमजी, धीरेंद्र, अनुराग, अनूप और देवेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य तीन लोग मामूली घायल हैं।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।