लखनऊ रेलवे स्टेशन से चलने वाली 22 ट्रेनों के बदले रूट, 68 के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने चारबाग स्टेशन पर एयर कानकोर्स निर्माण के कारण 22 ट्रेनों के मार्ग और 68 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। यह बदलाव 4 ज ...और पढ़ें

लखनऊ रेलवे स्टेशन से चलने वाली 22 ट्रेनों के मार्ग बदले।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन से चलने वाली 22 ट्रेनों के मार्ग बदल दिए हैं और 68 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए हैं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयर कानकोर्स निर्माण के कारण यह निर्णय करना पड़ा। निर्णय के मुताबिक 31 मई से एक जून तक लिए गए यातायात ब्लॉक को बढ़ा दिया गया। अब ब्लॉक चार जून तक जारी रहेगा।
पूर्व में दो दिनों के लिए लिए गए ब्लॉक के चलते लंबी दूरी की जिन 22 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था, वह चार जून तक बदले हुए रेल मार्ग से चलाई जाएंगी।
जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक जो 68 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म यात्रियों की सहूलियत के लिए बदले गए हैं, वह बदलाव सिर्फ चार जून तक लागू रहेगा। प्लेटफॉर्म नंबर चार से चलने वाली 36 ट्रेनों को अन्य प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा।
प्लेटफॉर्म नंबर पांच से चलने वाली 21 ट्रेनों को सुबह नौ से रात नौ बजे तक अन्य प्लेटफॉर्म से चलाया जाएगा। प्लेटफॉर्म दो और तीन से चलने वाली 11 ट्रेनों को प्लेटफॉर्म छह और सात से चलाया जाएगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन के रूट और प्लेटफॉर्म की सही जानकारी रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट एनटीइएस या रेलवे हेल्प लाइन के माध्यम से अवश्य कर ले।
कानपुर इंटरसिटी लखनऊ जंक्शन से चलेगी
कानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी। यह ट्रेनें लखनऊ जंक्शन यानी छोटी लाइन, उतरेठिया, मानक नगर और मल्हौर तक आएंगी और वहीं से वापस चली जाएंगी।
खबरें और भी
रेलवे के अनुसार कानपुर सेंट्रल और लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 64214 और 64203 कानपु लखनऊ इंटरसिटी दो से पांच जून तक लखनऊ जंक्शन से चलेगी।
लखनऊ-यशवंपुर एक्सप्रेस चार जून तक उतरेठिया, लखनऊ-कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 64212 और 64255 इंटरसिटी मानक नगर और 64215 अयोध्या कैंट-लखनऊ इंटरसिटी चार जून तक मल्हौर से चलेगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में ISRO की सुरक्षा पर खतरा: आतंकी निशाने पर रहे संस्थान की दीवार से सटी है अवैध मंडी
यह भी पढ़ें- लखनऊ मेट्रो ने बचाई 'बिजली', पर रेलवे ने उड़ाया 'धुआं'; इलेक्ट्रिक रूट पर भी रोज फूंक रहा 1600 लीटर डीजल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।