Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली-छठ पर घर जाने वाले पढ़ लें ये जरूरी खबर, ट्रेनों में 'नो' सीट; हवाई किराया चार गुना महंगा

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 07:09 PM (IST)

    लखनऊ में दीपावली पर घर आने के लिए ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण विमान कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। सामान्य से तीन गुना अधिक किराया होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। दिल्ली मुंबई और अन्य शहरों से लखनऊ आने वाले यात्रियों को अब महंगी टिकटें खरीदनी पड़ रही हैं जिससे उनकी यात्रा का बजट बढ़ गया है।

    Hero Image
    दीपावली के लिए अभी से उड़ान भरने लगा विमान किराया।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। इस बार दीपावली पर घर आने के लिए ट्रेनों की रिग्रेट की स्थिति विमान कंपनियों के लिए अवसर बन गई है। विमानों में सीट की मांग बढ़ते ही किराया भी उड़ान भरने लगा है।

    हालत यह है कि दीपावली के डेढ़ महीने पहले ही किराया सामान्य से तीन गुणा से अधिक तक पहुंच गया है। जानकारों की मानें तो इस बार विमान किराया पहले की अपेक्षा कहीं अधिक बढ़ सकता है।

    दरअसल दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अमृतसर और दक्षिण भारत के कई शहरों से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ अपने घर पहुंचते हैं। पिछले वर्ष तक रेलवे 120 दिन पहले ट्रेनों के आरक्षण की बुकिंग शुरू करता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही अधिक वेटिंग लिस्ट की उपलब्धता भी यात्रियों के पास होती थी। अब रेलवे ने एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा को घटाकर 60 दिन कर दिया है। साथ ही एसी और नान एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए वेटिंग कोटा भी कम कर दिया है।

    इससे ट्रेनों की उपलब्ध सीटों के सापेक्ष 60 प्रतिशत तक वेटिंग होते ही स्थिति रिग्रेट हो रही है। दीपावली पर लखनऊ आने वाली 17 अक्टूबर की ट्रेनों में स्थिति रिग्रेट होने के कारण यात्री बड़ी संख्या में विमान टिकट बुक करा रहे हैँ। इसके चलते पहले जो किराया पर्व के एक सप्ताह पहले महंगा होता था, वह इस बार डेढ़ महीने पहले

    ही बढ़ गया है। यात्रियों के लिए हर सीट की बुकिंग के साथ महंगे विमान किराए की मुश्किलें और बढ़ेंगी। मुंबई से लखनऊ का किराया इस बार 28 से 30 हजार रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    इन उड़ानों का अधिक हो गया है किराया

    उड़ान संख्या कहां से कहां तक किराया
    6E-544 मुंबई लखनऊ 21419
    6E-677 मुंबई लखनऊ 21419
    6E-2442 मुंबई लखनऊ 18399
    6E-5315 दिल्ली लखनऊ 8478
    6E-2258 दिल्ली लखनऊ 8478
    6E-903 बेंगलुरु लखनऊ 20307
    6E-196 बेंगलुरु लखनऊ 17333
    6E-515 चेन्नई लखनऊ 12248
    6E-338 पुणे लखनऊ 19488
    6E-6167 हैदराबाद लखनऊ 16946
    6E-6811 गोवा लखनऊ 11823
     

    comedy show banner