Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड पर होगा सख्त एक्शन, अवैध बिल्डिंग पर हो सकती है बुलडोजर की कार्रवाई

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 22 Jun 2026 10:07 PM (IST)

    Lucknow Fire Incident: मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। ...और पढ़ें

    सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज

    सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज 

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसआईटी गठित

    2. घटना से नाराज सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ बैठक की

    3. अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर की कार्रवाई तय

    4. अलीगंज थाना में दी गई वीरेंद्र शुक्ला, सुरेन्द्र शुक्ला व धीरेंद्र शुक्ला के खिलाफ तहरीर

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के अलीगंज के आवासीय क्षेत्र में तिमंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में झुलसने व दम घुटने से सोमवार को 18 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं और उन्होंने अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि बड़ा एक्शन होगा।

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। दो सदस्यीय विशेष जांच दल में अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार को रखा गया है। लखनऊ अग्निकांड मामले में हाई लेवल मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

    एलडीए ने भी आंतरिक जांच के लिए समिति बनायी

    अलीगंज हादसे को देखते हुए एलडीए ने भी एक आंतरिक जांच समिति गठित कर दी है। इस समिति में एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा अध्यक्ष होंगे। वहीं, मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत/ यांत्रिक मनोज सागर और प्रभारी अधिकारी रवि नंदन सिंह सदस्य हाेंगे। समिति मानचित्र स्वीकृति से लेकर नियम विरुद्ध हुए निर्माण और इसके विद्युत लोड सहित अन्य बिन्दुओं को लेकर जांच करेगी।


    सेक्टर डी के इस अग्निकांड को लेकर अलीगंज थाने में तहरीर दी गई है। अब इस तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है। तहरीर में वीरेंद्र शुक्ला, सुरेन्द्र शुक्ला व धीरेंद्र शुक्ला को नामजद किया गया है। वीरेंद्र शुक्ला को रामेश्वरम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी का मालिक बताया जा रहा है। इन तीनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में अवैध व्यावसायिक इमारत में आग से 18 की मौत, सामने आए 15 मृतकों और घायलों के नाम देखें सूची

    इस अग्निकांड पर मुख्यमंत्री के सख्त तेवर देख माना जा रहा है कि बिल्डिंग पर बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। जल्द ही अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी।

    यह भी पढ़ें- पीएम नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिवारजनों को दो-दो और मुख्यमंत्री ने दी पांच-पांच लाख रुपये की सहायता, घायलों को भी मदद

    इसके साथ ही फायर, विद्युत सुरक्षा, एलडीए और नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी एक्शन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Lucknow Fire Incident: एकल आवास का नक्शा पास और वीपी शुक्ला ने खड़ी कर दी चार मंजिला इमारत, घोर अराजकता