Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIT ने तैयार की लखनऊ अग्निकांड की जांच रिपोर्ट, कई बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:38 PM (IST)

    लखनऊ के अलीगंज स्थित गेमिंग जोन व कोचिंग सेंटर में लगी आग की जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है। ...और पढ़ें

    लखनऊ अग्निकांड की तस्वीर

    लखनऊ अग्निकांड की तस्वीर

    HighLights

    1. लखनऊ अलीगंज गेमिंग जोन आग की जांच रिपोर्ट तैयार।

    2. एसआईटी ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, विभागों को चिह्नित किया।

    3. एलडीए और विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित गेमिंग जोन व कोचिंग सेंटर में लगी आग की जांच पूरी हो गई है। मामले की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने शासन को इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों व विभागों के नाम सौंप दिए हैं।

    लखनऊ के गेमिंग जोन में पिछली 22 जून को लगी आग में 15 युवाओं की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार को सौंपी थी। इसके बाद घटनास्थल पर दो से तीन बार दौरा कर एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है।

    दोषियों को किया गया चिह्नित

    सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, संबंधित विभागों से ली गई रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच में सामने आए तथ्यों को शामिल किया है। इन्हीं आधार पर दोषियों को चिह्नित किया गया है।

    एसआईटी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति भी की है। जांच रिपोर्ट में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के कई सेवानिवृत्त अधिकारियों और विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की लापरवाही से इमारत में 20 किलोवाट के स्वीकृत भार से कहीं ज्यादा 35 किलोवाट भार का इस्तेमाल किया जा रहा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में 252 की जगह अब श्रमिकों को मिलेंगे 300 रुपये, केशव प्रसाद मौर्य ने बताए योजना के लाभ