लखनऊ में 31 बीघा जमीन पर नौ अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, LDA ने की कार्रवाई
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गोसाईंगंज, बीबीडी, मोहनलालगंज, पीजीआई और चिनहट क्षेत्रों में 31 बीघा भूमि पर नौ अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। ...और पढ़ें
-1779375880262_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए ने गुरुवार को गोसाईंगंज, बीबीडी, मोहनलालगंज, पीजीआइ व चिनहट क्षेत्र में अभियान चलाकर 31 बीघे में की जा रही नौ अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया।
प्रवर्तन जोन-एक के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया, सुभाष यादव व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के महमूदपुर में दो बीघे में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। ऐसे ही आलोक सिंह द्वारा बीबीडी थानाक्षेत्र के नूरपुर बेहटा में चार बीघे व सुखराम व अन्य द्वारा दो बीघे में प्लाटिंग करके अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही तीनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-दो के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया, विनय सिंह व अन्य द्वारा मोहनलालगंज के पूरनपुर में किसान पथ के किनारे पांच बीघे में प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। वहीं, सुनील यादव व अन्य द्वारा पीजीआइ क्षेत्र के ग्राम-डलौना में तीन बीघे में प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था।
दोनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्रवर्तन जोन-पांच की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया, चिनहट के ग्राम-गोइला व जैनाबाद में अभियान चलाया गया। इस दौरान संग्राम सिंह, राइल, पवन कुमार, छोटू, महेश व अन्य द्वारा 15 बीघे में की जा रही चार अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।